मेरठ:
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नोट बदलने के लिए लाइन में लगे एक बुजुर्ग की मंगलवार को दिल के दौरे से मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के परिजनों के हवाले से बताया कि किदवई नगर में रहने वाला अजीज अंसारी (60) सुबह करीब साढ़े छह बजे गोलाकुआं स्थित एसबीआई बैंक के बाहर लाइन में लगा था.
इससे पहले भी तीन दिन से वह नोट बदलने के लिए बैंक आ रहा था, लेकिन उसका नंबर नहीं आ रहा था. उसके रिश्तेदार मोहम्मद इलियास ने बताया कि आज सुबह लाइन में लगने के दौरान ही करीब 8 बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई. वह बैंक पहुंचा तो अजीज अंसारी सीने में दर्द की वजह से बेचैन हो रहे थे. इससे पहले की वह किसी डॉक्टर को बुलाकर उसे दिखाता, उसने दम तोड़ दिया.
मोहम्मद इलियास ने बताया कि अजीज मूल रूप से दरभंगा बिहार का रहने वाला था. वह किदवई नगर में ही एक पावरलूम फैक्ट्री में काम करता था. पिछले 3 दिन से नोट बदलने की कोशिश कर रहा था. उसके मालिक ने उसे घर जाने के लिए जो पैसे दिए थे, वह 1000 और 500 रुपये के नोट थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अजीज अंसारी, नोटबंदी, करेंसी बैन, 500-1000 के नोट, मेरठ, उत्तर प्रदेश, Aziz Ansari, Demonetisation, Currency Ban, 500-1000 Notes, Meerut, Uttar Pradesh