Mainpuri News: शादी का एक अलग ही क्रैज होता है, शादी से पहले लड़का-लड़की कई सपने संजोते हैं और अपने हमसफर के साथ पूरे करने की योजना बनाते हैं. जरा, सोचिए शादी के बाद सुहागरात के दिन कुछ ऐसा हो जाए कि दूल्हे और उसके परिवार के होश उड़ जाएं तो क्या होगा. जी हां, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में ऐसा ही कुछ हुआ है. सुहागरात पर दुल्हे को पता चला कि उसकी दुल्हन मंगलामुखी (किन्नर) है. परेशान दुल्हा इसे ससुराल वालों की धोखेबाजी बता रहा है, जबिक दुल्हन पूरे गहने समेट कर अपने मायके चली गई है. आइए, विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?
जानकारी के अनुसार यह घटना मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाले मुकेश (बदला हुआ नाम) की शादी बिछवां थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली सीमा (बदला हुआ नाम) के साथ तय हुई थी. 25 मार्च को धूमधाम से मुकेश और सीमा की शादी संपन्न हुई. दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था, सब नाच गा रहे थे. शादी के बाद अगले दिन सीमा विदा होकर अपनी ससुराल आ गई.
सुहागरात पर दंग रह गया युवक
26 मार्च को विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन का परिवार वालों ने जोरदार स्वागत किया. इसके बाद नई दुल्हन के स्वागत में होने वाली रस्में शुरू हो गईं. दो दिन बाद जब सुहागरात की बारी आई तो मुकेश हैरान रह गया. उसे पता चला कि जिसे वह पत्नी बनाकर लाया है वह मंगलामुखी यानी किन्नर है.
पीड़ित परिवार ने पुलिस से की शिकायत
मुकेश ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया. दुल्हन के परिवार वालों को कॉल किए गए, लेकिन किसी ने भी ठीक से कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई.
मायके गई कथित पत्नी गहने भी ले गई साथ
पुलिस को दी गई शिकायत में मुकेश और उसके परिवार वालों ने दुल्हन पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि लड़की पक्ष ने धोखाधड़ी कर मुकेश की शादी मंगलामुखी से करा दी. उन्होंने यह भी कहा कि इस खुलासे के बाद उसकी कथित पत्नी मायके चली गई और अपने साथ सारे गहने भी ले गई. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
(मैनपुरी से प्रमोद कुमार पांडे की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं