- राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की कोलकाता पर हमले की चेतावनी को गंभीरता से लिया है और नसीहत दी है
- राजनाथ सिंह ने 1971 के विभाजन को उदाहरण देते हुए पाकिस्तान को दोबारा बंटने की चेतावनी दी है
- ख्वाजा आसिफ ने भारत की किसी भी दुस्साहसपूर्ण कोशिश का जवाब कोलकाता पर हमले से देने की बात कही थी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की कोलकाता पर हमले की चेतावनी पर पड़ोसी देश को नसीहत दी है. राजनाथ सिंह का कहना है कि पाकिस्तान 55 साल पहले 1971 में एक गलती कर चुका है, उसका परिणाम उसे दो टुकड़ों में बंटकर चुकाना पड़ा था. इस बार कोई भी हिमाकत करने से पहले उसे कम से कम 100 बार सोच लेना चाहिए, क्योंकि इस बार उसके कितने टुकड़े होंगे, वे सोच भी नहीं पाएंगे.
55 साल पहले का जख्म शायद भूल गए!
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को ऐसा भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए था. उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि 55 साल पहले, 1971 में उन्होंने बंगाल की तरफ नजर उठाकर देखने की कोशिश की थी, तब पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था. उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़े थे. अगर वे फिर बंगाल पर नजर डालने की कोशिश करेंगे, तो पता नहीं इस बार पाकिस्तान कितने हिस्सों में बंटेगा."
#WATCH | Barrackpore, West Bengal | "Pakistan's Defence Minister should not have given such a provocative statement. 55 years ago, they suffered the consequences when Pakistan was divided into two parts. If they try to cast an eye on Bengal, only God knows how many parts Pakistan… pic.twitter.com/VJU8fyXB3c
— ANI (@ANI) April 7, 2026
पाक रक्षा मंत्री ने क्या कहा था?
दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए चेतावनी दी थी कि भारत द्वारा 'भविष्य में किसी भी प्रकार की दुस्साहस' की कोशिश का जवाब उनका देश कोलकाता पर हमला कर देगा. आसिफ भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणियों का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने पहले कहा था कि मौजूदा स्थिति में भारत के पड़ोसी देश की ओर से कोई भी ‘दुस्साहस' अभूतपूर्व और निर्णायक कार्रवाई को आमंत्रित करेगा.
ये भी पढ़ें :- चीन, UAE और IMF … कर्जदारों से घिरा पाकिस्तान, औकात से ज्यादा लोन लेकर हलकान
पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च कर दिया था. पाकिस्तान को इस दौरान काफी नुकसान हुआ था. दोनों देशों के बीच चार दिन तक संघर्ष चला था. इसके बाद पाकिस्तान ने घुटने टेक दिये थे और भारत से सीजफायर की गुहार लगाई थी.
ये भी पढ़ें :-आंख उठाकर देखने की हिम्मत की तो... ख्वाजा आसिफ की धमकी पर बुरी भड़की BJP-JDU, कहा-हश्र और बुरा होगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं