MBOSE Meghalaya SSLC 10th Result 2026 LIVE Updates: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) आज 7 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं (SSLC) का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है. छात्र अपना रिजल्ट सुबह 11:00 बजे से देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा. आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड की तरफ से ये रिजल्ट जारी किया जाएगा. छात्र एनडीटीवी की वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड ने साफ किया है कि रिजल्ट की कोई भी हार्ड कॉपी ऑफिस में नहीं चिपकाई जाएगी, छात्र केवल ऑनलाइन ही अपना परिणाम देख पाएंगे. इस साल 10वीं की परीक्षाएं 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच हुई थीं, जिसमें लगभग 48,000 छात्र शामिल हुए थे. बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर लाइव अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिल जाएगी.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'SSLC Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें.
- 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें.
Meghalaya MBOSE SSLC Result 2026 LIVE:
MBOSE Board SSLC Results LIVE:कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?
मेघालय के तमाम छात्र अपना रिजल्ट सुबह 11:00 बजे से देख सकते हैं. दी गई वेबसाइट्स पर इस समय लिंक एक्टिवेट हो जाएगा.