विज्ञापन

चैट जीपीटी और जेमिनी से दूर रहो, हाईकोर्ट ने अदालती फैसलों में AI यूज पर क्यों दिया ये ऑर्डर

AI Use Ban in Court: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अदालती फैसलों में एआई के इस्तेमाल पर रोक लगाने का अहम फैसला दिया है. कोर्ट ने अदालती आदेश लिखने में चैटजीपीटी, कोपायलट और जेमिनी जैसे एआई टूल्स का यूज न करने को कहा है.

चैट जीपीटी और जेमिनी से दूर रहो, हाईकोर्ट ने अदालती फैसलों में AI यूज पर क्यों दिया ये ऑर्डर
AI Use Ban in court order

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अदालती कामकाज में  AI के इस्तेमाल को लेकर बड़ा आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने अदालती फैसला लिखने और कानूनी शोध के लिए चैट जीपीटी, जेमिनी और कोपायलट जैसे आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस टूल्स का प्रयोग करने पर रोक लगा दी है. इससे पहले गुजरात में भी ऐसा वाकया सामने आया था, जिस पर अदालती कामकाज में एआई के इस्तेमाल पर रोक लगानी पड़ी थी. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सभी जिला एवं सेशन जजों को इस बाबत आदेश जारी किया है.

हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस ने उनके अधीन काम कर रहे सभी न्यायिक अधिकारियों को यह निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि अदालत का फैसला लिखने,  रिसर्च के लिए चैटजीपीटी (ChatGPT), जेमिनी(GEMINI), कोपायलट और मेटा जैसे किसी भी एआई टूल का उपयोग न करें.अदालती पत्र में कहा गया है कि इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें - बिना सजा के नहीं छोड़ना, आम आदमी की सोच है कि रिश्वत से कुछ भी करा लेगा, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खींची लंबी लकीर

गुजरात हाईकोर्ट ने अदालती कामकाज में किसी भी प्रकार के फैसले लेने, न्यायिक तर्क और आदेश का प्रोफार्मा तैयार करने के मामले में ऐसे ही एआई टूल इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है. आरोपी की जमानत या सजा पर विचार करने या किसी भी अहम न्यायिक कार्यवाही में एआई के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी.

ये भी पढ़ें - OBC Reservation: सिर्फ बैंक बैलेंस पैमाना नहीं... ओबीसी क्रीमी लेयर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

गुजरात हाईकोर्ट की एआई पॉलिसी भी जारी हुई है. इसमें आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस का उपयोग केवल जल्द फैसला लेने की रफ्तार और सुधार के लिए होना चाहिए न कि न्यायिक तर्क की जगह लेने के लिए है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com