Retired CISF Employee Caught: मऊ जिले के एक रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मी को एक युवक के निर्मम हत्या के केस में गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली मेट्रो में कार्यरत आरोपी को उसके गृह जिले मऊ में हुए हत्याकांड के मामले गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली मेट्रो कर्मचारी आरोपी एक सप्ताह के लिए घर गया था. आरोप है कि इसी दौरान प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले पकड़े गए एक युवक की पेंचकस से गोदकर हत्या कर दी थी.
ये भी पढ़ें-रेलवे ट्रैक पर बुलाया, बैठकर पी शराब, फिर ट्रेन के सामने फेंका, GF से नहीं कराई बात इसलिए दोस्त को मार डाला!
जघन्य हत्याकांड को लेकर 26 अप्रैल को पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक थाना हलधरपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड को लेकर बीते 26 अप्रैल की रात पुलिस ने बड़ा खुलासा किया, जब पुलिस को मृतक विपुल यादव की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की थ्योरी पता लगी. पुलिस के अनुसार मृतक का गांव की एक युवती से अफेयर था. वारदात की रात मृतक युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था, लेकिन युवती के चचेरे भाई ने उन्हें देख लिया. इसके बाद उसको कमरे में बंद करके बेरहमी से खूब पीटा गया.
रिटायर्ड CISF कर्मी ने पेंचकस से गोदकर कर की थी युवक की हत्या
पुलिस के मुताबिक मृतक से मारपीट करने के बाद प्रेमिका के चचेरे भाई ने रिश्ते में चाचा रिटायर्ड सीआईएसफ कर्मी रामानंद यादव को फोन कर मौके पर बुला लिया. मौके पर पहुंचते ही पटीदारों के साथ मिलकर मृतक के साथ दोबारा मारपीट की गई. इसी दौरान रामानंद यादव ने पेंचकस से ताबड़तोड़ हमला कर विपुल को लहूलुहान कर दिया और अत्यधिक खून बहने के कारण अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई.

गिरफ्तार किया गया 17 वर्षीय युवक की हत्या का मुख्य आरोपी रामानंद यादव
मुख्य आरोपी दिल्ली मेट्रो में कार्यरत है और छुट्टी पर गांव आया हुआ था
मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि अब तक सात लोगों को चिन्हित किया गया है. दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि पांच अन्य फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पूछताछ के दौरान आरोपी दिल्ली मेट्रो में कार्यरत रिटायर्ड CISF कर्मी ने मीडिया के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया कि उसने ही पेंचकस से युवक पर हमला किया था.
ये भी पढ़ें-Horrible Accident: मासूम के गले और सिर के आर-पार हुई सरिया, छत पर पतंग उड़ा रहा था 14 साल का हर्ष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं