उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में करीब एक पखवाड़े पूर्व मुस्लिम डोसा विक्रेता की दुकान पर तोड़फोड़ करने के आरोपी युवकों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है. वह 18 अगस्त को विकास बाजार में ‘श्रीनाथ डोसा कॉर्नर' के नाम से दुकान करने वाले मुस्लिम युवक की दुकान पर कथित रूप से तोड़फोड़ करने वाले युवकों में शामिल बताया जा रहा था.
थाना कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुस्लिम युवक की दुकान पर तोड़फोड़ करने के आरोपी चौक बाजार निवासी युवक श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. शर्मा के अनुसार श्रीकांत ने अपने अन्य साथियों के नाम एवं उनकी पहचान भी बता दी है जिसके बाद वे भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने बताया कि श्रीकांत ने कथित रूप से अपना अपराध कुबूल कर लिया है और उसका कहना है, ‘वे लोग किसी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं. वे तो कृष्णभक्त हैं इसीलिए वे एक मुस्लिम दुकानदार द्वारा अपनी दुकान का नाम अपने इष्ट देव के नाम पर न रखकर श्रीनाथ जी (हिन्दू देवता, भगवान श्रीकृष्ण का ही एक अन्य रूप) के नाम पर रखने से नाराज थे. उनसभी ने उसे अल्लाह या खुदा के नाम पर दुकान का बोर्ड बनाने की सलाह दी थी.'
गौरतलब है कि यह घटना 18 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र में स्थित विकास बाजार में घटी थी. उस दिन कुछ युवकों ने स्वयं को कृष्ण भक्त बताते हुए सदर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला निवासी मुस्लिम युवक इरफान की ढकेल का ‘श्रीनाथ पॉवभाजी कॉर्नर' नाम का बोर्ड तोड़ दिया था तथा उसे अपने देवता के नाम पर बोर्ड बनाने की सलाह दी थी.
पिछले दिनों इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और इरफान से तहरीर लेकर रविवार को मुकदमा दर्ज किया एवं आरोपी युवकों की तलाश शुरु की गई और आज मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं