विज्ञापन

लखनऊ के बाद गाजियाबाद में झुग्गियों में लगी भीषण आग, एक-एक कर फटे सिलिंडर, आसमान में छाया काला धुआं

Ghaziabad Fire : इंदिरापुरम के कनावनी इलाके में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई. यह गोदाम आवास विकास की जमीन पर बना हुआ है और काफी इलाके में फैला हुआ है.

लखनऊ के बाद गाजियाबाद में झुग्गियों में लगी भीषण आग, एक-एक कर फटे सिलिंडर, आसमान में छाया काला धुआं
  • इंदिरापुरम के कनावनी इलाके में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग से लगभग डेढ़ सौ झुग्गियां जलकर राख हो गईं.
  • आग लगने के बावजूद किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है.
  • दमकल विभाग की 22 गाड़ियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया और स्थिति को संभाला.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम के कनावनी इलाके में भीषण आग लग गई. आग में करीब 150 झुग्गियां चल कर  राख हो गई. गनीमत यह रही की किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. दमकल की 22 गाड़ियों ने किसी तरक आग पर काबू पाया. इससे पहले लखनऊ के विकास नगर की एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई थी.

जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम के कनावनी इलाके में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई. यह गोदाम आवास विकास की जमीन पर बना हुआ है और काफी इलाके में फैला हुआ है. सबसे ज्यादा डर की बात यह थी कि इसके आसपास में रिहायशी इलाके बहुत हैं. इसके अलावा यहां पर डेढ़ 100 झुग्गियां भी बनी हुई है. इन झुग्गियों में रहने वाले लोग कबाड़ बीनने का काम करते हैं. इस आग में सभी झुग्गियां जलकर राख हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

आग की सूचना पर पुलिस और फायर के अधिकारी मौके पर पहुंचे. खुद जिला अधिकारी आग की मॉनिटरिंग कर रहे थे. गाजियाबाद की जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आग की सूचना पर सारी व्यवस्था कर ली गई है. सिलेंडर फटे हैं. लेकिन अभी तक कोई जनहानि रिपोर्ट नहीं हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले लखनऊ के विकास नगर सेक्टर‑11 में शाम करीब 5:30 बजे अचानक आग भड़क उठी. एक खाली जमीन पर बसी झुग्गी बस्ती में एक‑एक कर गैस सिलेंडर फटने लगे. फूस और तिरपाल से बनी झुग्गियां देखते ही देखते आग का गोला बन गईं. करीब 22 फायर टेंडरों ने मोर्चा संभाला, लेकिन आग पर काबू पाने में रात के 10 बज गए. पूरी रात राख में चिंगारियां सुलगती रहीं. सुबह जब आग ठंडी पड़ी, तब लोगों की तलाश शुरू हुई, अपने बीते हुए कल और बचे हुए सपनों की.

ये भी पढ़ें : लखनऊ झुग्गी आग : बेटे की बारात से पहले उजड़ा आशियाना; राख में बदल गई खुशियां, अब बहू को रखने का भी ठिकाना नहीं

लेखक के बारे में
img
Pintu Tomar
Pintu Tomar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Fire, Indirapuram Fire, Ghaziabad Slum Fire, Ghaziabad Fire News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com