Lucknow Dowry Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 29 वर्षीय नवविवाहिता श्वेता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. श्वेता की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी और अब ससुराल में उसका शव फंदे से लटका मिला है. मृतका के मायके वालों का आरोप है कि यह खुदकुशी नहीं, बल्कि दहेज के लोभ में रची गई एक सोची-समझी साजिश है. मायके वालों ने बकायदा इसके सबूत भी पेश किए हैं. जिसके आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. अहम ये है कि 6 महीने पहले शादी के दिन श्वेता की विदाई के वक्त भी दूल्हे ने दहेज को लेकर बड़ी मांग रख दी थी. जिसके बाद विवाद को शांत करने के लिए श्रेता के पिता ने दूल्हे के पैर तक पकड़ लिए थे. इस पूरे मामले की परिस्थितियां भोपाल में हुए चर्चित 'ट्विशा केस' की याद दिलाती हैं, जहां शादी के कुछ ही समय बाद एक पढ़ी-लिखी लड़की को खुदकुशी करनी पड़ी.

Lucknow Dowry Case: विदाई के वक्त दूल्हे को समझाते श्वेता सिंह के पिता. उस वक्त भी दहेज की बात लेकर विवाद हुआ था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'विदाई के वक्त दामाद के पैर पकड़े, लेकिन दिल नहीं पिघला'
ठाकुरगंज के विश्वनगर मल्हाई टोला की रहने वाली श्वेता सिंह की शादी 22 नवंबर 2025 को लखनऊ के काशी विहार निवासी शिवम सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह से हुई थी. भूपेंद्र पेशे से पैथोलॉजी का संचालन करता है. श्वेता की बहनों ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी और पूरे परिवार की लाडली थी. पिता उमेश कुमार सिंह ने अपनी क्षमता से कहीं ज्यादा धूमधाम से श्वेता का विवाह किया था, लेकिन शादी के मण्डप से ही खुशियों पर ग्रहण लग गया था. परिजनों के मुताबिक, शादी वाले दिन ही दूल्हे भूपेंद्र ने दहेज को लेकर एक बड़ी मांग रख दी थी. मांग तुरंत पूरी न होने पर वह इस कदर नाराज हुआ कि विदाई के समय श्वेता को उसके रिश्तेदारों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा था. उस वक्त अपनी बेटी के भविष्य और विदाई को संपन्न कराने के लिए श्वेता के बुजुर्ग पिता ने दामाद भूपेंद्र के पैर तक पकड़ लिए थे, लेकिन उस वक्त भी उसकी बेरहमी और जिद कम नहीं हुई.

Lucknow Dowry Case: श्वेता की खुदकुशी की बात मायके वाले स्वीकार नहीं रहे. उनका तर्क है कि ये खुदकुशी नहीं बल्कि हत्या है.
स्कॉर्पियो कार की मांग और जबरन नौकरी छुड़वाने का आरोप
शादी के शुरुआती दो महीनों के बाद से ही श्वेता के लिए ससुराल का माहौल पूरी तरह बदल गया. पिता उमेश कुमार सिंह के अनुसार, ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग को लेकर श्वेता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. पति भूपेंद्र अक्सर मायके से मिले सोफे और बेड की निंदा करके उसे नीचा दिखाता था.
घर के भीतर होने वाले इस मानसिक उत्पीड़न को बाहर लाकर श्वेता की ननद प्रिया सिंह सोशल मीडिया पर और हवा देती थी. ननद के व्हाट्सएप स्टेटस के कई ऐसे स्क्रीनशॉट सामने आए हैं, जिनमें श्वेता और उसके परिवार पर निशाना साधते हुए 'सूअर' और 'सूअर जैसे खानदान' जैसे बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.
'बातचीत के एक घंटे बाद ही आई मौत की खबर'
श्वेता के परिवार का कहना है कि उन्हें इस बात का गहरा अफसोस है कि जब श्वेता फोन पर उन्हें अपनी तकलीफें बताती थी, तो उन्होंने इसे सामान्य पारिवारिक अनबन मानकर एडजस्ट करने की सलाह दी. पिता उमेश सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन, घटना से करीब 2 से ढाई घंटे पहले उनकी श्वेता से बात हुई थी और करीब 1 घंटे पहले उसकी बड़ी बहन से भी सामान्य बातचीत हुई थी. तब तक श्वेता के व्यवहार से ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वह कोई आत्मघाती कदम उठाने जा रही है. रविवार सुबह 11 बजे अचानक ससुराल पक्ष से फोन आया कि श्वेता ने खुदकुशी कर ली है. परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, ससुराल वाले शव को फंदे से उतारकर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर ले जा चुके थे. मृतका की बहन का आरोप है कि 24 मई को मुलाकात के दौरान श्वेता के शरीर पर कोई चोट नहीं थी, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में उसकी लाश के पैरों पर गंभीर चोट और खून के निशान मिले हैं, जो सीधे तौर पर किसी संघर्ष की ओर इशारा करते हैं.
5 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस पूरे मामले पर डीसीपी पश्चिम कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मृतका के पति भूपेंद्र सिंह, ससुर कौशलेंद्र सिंह, सास रचना सिंह, देवर बंटी सिंह और ननद प्रिया सिंह के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. श्वेता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. डीसीपी ने साफ किया कि डॉक्टरों के पैनल द्वारा दी जाने वाली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मौत के सही कारणों का पता लगाया जाएगा, जिसके बाद इस मामले में आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: विदाई के वक्त सास गिरिबाला सिंह ने मांगे थे 2 लाख रुपये... ट्विशा शर्मा केस में CBI की FIR में खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं