विज्ञापन

11 दिन, लखनऊ से नेपाल.. फिर नागपुर तक भागमभाग, शिवा शर्मा मौत की आरोपी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी की कहानी

लखनऊ के शिवा शर्मा केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी गिरफ्तार हो गए हैं.

रश्मि, श्रद्धा और ड्राइवर को शिवा शर्मा केस में गिरफ्तार किया गया है.
NDTV
नई दिल्ली:

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पकड़ में आ ही गई. 9 अक्टूबर को शिवा की मौत हो गई थी और उसके बाद से ही श्रद्धा फरार चल रही थी. शिवा की मौत के 11 दिन बाद श्रद्धा को नागपुर से लखनऊ पुलिस और यूपी STF ने गिरफ्तार कर लिया. श्रद्धा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल है. 

शिवा की 9 अक्टूबर को चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. बाद में शिवा की मां रंजना शर्मा ने हत्या का आरोप लगाया था. मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को आरोपी बनाया गया था. तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी था.

लखनऊ पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पुलिस और यूपी STF की एक टीम ने नागपुर पुलस की मदद से नागपुर से तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों को अब लखनऊ लाया जा रहा है.

शिवा शर्मा की मौत का पूरा मामला क्या है? श्रद्धा दुबे पर क्या आरोप हैं? 11 दिन तक श्रद्धा और बाकी आरोपी कहां छिपे थे? सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं.

9 अक्टूबर: शिवा शर्मा की मौत

28 साल के कैफे मालिक शिवा शर्मा 9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट की बालकनी से गिर गए थे, जिससे उसकी मौत हो गई. यह वही फ्लैट था जहां शिवा और श्रद्धा लिव-इन में रहते थे.

शुरुआत में इसे हादसा माना गया. श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा ने सुसाइड की. लेकिन शिवा की मां रंजना शर्मा ने हत्या का केस दर्ज करवाया. उन्होंने आरोप लगाया कि शिवा के शरीर पर टॉर्चर के निशान थे. 

शिवा की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर हजरतगंज थाने में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश समेत 5 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया.

श्रद्धा का क्या है कहना?

हत्या का केस दर्ज होने के बाद से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर फरार थे. इसी बीच 15 अक्टूबर को श्रद्धा दुबे का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने खुद को बेकसूर बताया और दावा किया कि शिवा ने सुसाइड की थी.

श्रद्धा ने वीडियो में दावा किया कि शिवा 15-20 लाख रुपये के कर्ज में डूबा था और उसने कहा था कि अगर कर्ज नहीं चुका पाया तो आत्महत्या कर लेगा.

उसने दावा किया कि उसकी शिवा के साथ एक हफ्ते से बातचीत बंद थी. 7 अक्टूबर को शिवा ने लखनऊ के कपूरथला इलाके में एक चाय वाले के जरिए उससे बात की थी. उन्होंने बताया कि बाद में शिवा शराब के नशे में उनसे मिला था और उसके साथ घर आया था.

उसका दावा है कि 9 अक्टूबर को शिवा उनके बाथरूम में गए और दरवाजा बंद कर लिया. श्रद्धा ने अपनी बहन को जाकर देखने को कहा, लेकिन इससे पहले कि उसकी बहन दरवाजा खोल पाता, शिवा बालकनी से कूद गया.

उसने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से सब साफ हो जाएगा कि क्या हुआ था. वीडियो में श्रद्धा ने कहा था, 'मैं फरार नहीं हूं. मैं पुलिस के सामने पेश होना चाहती हूं.'

इसके बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिवा और श्रद्धा के बीच कथित तौर पर गहनों की चोरी को लेकर बातचीत हो रही थी. इसमें शिवा कथित तौर पर यह कबूल करते हुए सुनाई दे रहा था कि उसने तीन चेन और एक ब्रेसलेट लिया था और उसे लखनऊ के चौक इलाके में बेच दिया था.

इस वीडियो में श्रद्धा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि गहनों की कीमत लगभग 6 लाख रुपये थी औ वह पूछती है कि उसके पैसे कब लौटाएंगे? 

Latest and Breaking News on NDTV

इतने दिन कहां थी श्रद्धा?

शिवा की मां रंजना की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज होने के बाद से श्रद्धा, रश्मि और ड्राइवर दानिश फरार चल रहे थे.

14 अक्टूबर को नेपाल बॉर्डर के पास एक लावारिस कार मिली थी. यह कार श्रद्धा दुबे के नाम पर रजिस्टर्ड थी. यह कार नेपाल बॉर्डर से सिर्फ एक किलोमीटर दूर रुपईडीहा कस्बे में खड़ी ती.

इसके बाद इस बात की संभावना जताई गई कि श्रद्धा नेपाल भाग गई. कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे, जिसमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और कुछ लोग नेपाल में दिखाई दिए थे.

बताया जा रहा है कि नेपाल में कुछ दिन रहने के बाद श्रद्धा, रश्मि और उसके साथी लखनऊ वापस आ गए थे. यहां से रायबरेली होते हुए पहले आगरा पहुंचे और फिर यहां से झांसी और आखिरकार नागपुर.

श्रद्धा, रश्मि और ड्राइवर दानिश नागपुर के वर्धा रोड स्थित एक फ्लैट में छिपे हुए थे. नागपुर पुलिस की मदद से लखनऊ पुलिस और यूपी STF की टीम ने तीनों को पकड़ लिया. अगर तीनों यहां नहीं पकड़े जाते तो शहर छोड़ चुके होते. क्योंकि तीनों नागपुर से निकलने की तैयारी कर रहे थे.

3:30 बजे गिरफ्त में आए तीनों

नागपुर के फ्लैट से तीनों को दोपहर साढ़े 3 बजे गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि श्रद्धा को जब गिरफ्तार किया गया, तब वह ब्रांडेड कपड़े और चप्पल पहने हुए थी.

बताया जा रहा है कि उसने लाखों रुपये का नाइट सूट और 20 हजार रुपये की स्लीपर पहनी थी. उसके पास से चार iPhone भी बरामद होने की खबर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiva Sharma Case, Shiva Sharma Shraddha Dubey, Shraddha Dubey Arrested, Lucknow Crime News, Shraddha Dubey Lucknow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com