विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2020

Coronavirus: लखनऊ में 4 फाइव स्टार होटलों को बनाया गया डॉक्टरों और स्टाफ का घर

जिला प्रशासन ने राजधानी लखनऊ के चार फाइव स्टार होटलों को अधिग्रहित कर लिया है. इन होटलों में अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ को पृथक रखा जाएगा.

Coronavirus: लखनऊ में 4 फाइव स्टार होटलों को बनाया गया डॉक्टरों और स्टाफ का घर
लखनऊ प्रशासन ने चार होटलों को अधिग्रहित किया है. (फाइल फोटो)
  • लखनऊ प्रशासन ने चार होटलों को किया अधिग्रहित
  • इन होटलों में रहेंगे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ
  • जरूरत पड़ने पर और भी होटलों को किया जाएगा अधिग्रहित
लकनऊ:

जिला प्रशासन ने राजधानी लखनऊ के चार फाइव स्टार होटलों को अधिग्रहित कर लिया है. इन होटलों में अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ को पृथक रखा जाएगा. इसके अलावा शहर के बाहर स्थित अवध शिल्प ग्राम और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को भी प्रशासन ने बाहर से आने वाले लोगो को पृथक रखने के लिए तैयार कर लिया है. लखनऊ के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने बताया, ‘‘गोमती नगर स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पृथक वॉर्ड बनाया गया है. यहां जो डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ काम करेंगे उन्हें कुछ दिन के लिये गोमती नगर स्थित होटल हयात और फेयरडील में पृथक रखा जाएगा. संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान 'पीजीआई' में पृथक वॉर्ड में काम करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टाफ को पीजीआई के पास स्थित होटल पिकडिली और होटल लेमन ट्री में पृथक रखा जाएगा.''

उन्होंने बताया, ‘‘इन अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टाफ को पृथक वॉर्ड से निकलने के बाद घर नहीं जाने दिया जाएगा बल्कि इन होटलों में पृथक रखा जाएगा. इस दौरान डॉक्टर और अन्य स्टाफ इन्ही होटलों में रूकेंगे और वहीं उनके खाने पीने और आराम का इंतजाम होगा.'' मेश्राम ने बताया, ‘‘इन चारों होटलों को जिला प्रशासन ने अधिग्रहित कर लिया है. अगर आवश्यकता पड़ी तो अन्य होटलों को भी अधिग्रहित किया जाएगा.''

UP प्रशासन का अमानवीय चेहरा : बरेली पहुंचे मज़दूरों पर किया गया Disinfectant का छिड़काव, फिर घर भेज दिया - देखें VIDEO

कमिश्नर ने बताया कि शहर के बाहर शहीद पथ स्थित अवध शिल्प ग्राम तथा गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को भी तैयार किया जा रहा है ताकि जो लोग दूसरे प्रदेशों से लखनऊ आ रहे हैं, उन्हें वहां पृथक रखा जा सके.

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : कोरोना से लड़ने के लिए कहां से आएंगे हजारों वेंटिलेटर

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Administration, Lucknow Doctor, Coronavirus, COVID 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com