विज्ञापन

आशिक की खुद रही थी कब्र, आखिरी बार चेहरा देखना चाहती थी वो, एकतरफा प्यार की कहानी रुला देगी

कानपुर देहात के विसायकपुर गांव में एकतरफा प्रेम में उलझे युवक वीरू कमल ने भावनात्मक उथल-पुथल और निराशा के बीच अपनी जान दे दी. परिवार के साथ सामान्य दिन बिताने के बाद रात में अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली.

आशिक की खुद रही थी कब्र, आखिरी बार चेहरा देखना चाहती थी वो, एकतरफा प्यार की कहानी रुला देगी
  • कानपुर देहात के विसायकपुर गांव में एक युवक ने प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या की
  • मृतक वीरू कमल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंशा और दिल का दर्द सार्वजनिक करते हुए फांसी लगाने से पहले पोस्ट किया था
  • वीरू का प्रेम प्रसंग पड़ोस की नाबालिग लड़की से था और शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर उसने आत्महत्या की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर देहात:

कानपुर देहात के रानियां थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में एक तरफा प्यार और जज्बातों के भंवर में फंसकर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.सोशल मीडिया के दौर में प्यार,तकरार और फिर खौफनाक कदम उठाने की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. मृतक वीरू कमल ने मरने से ठीक पहले इंस्टाग्राम पर अपने दिल का दर्द बयां किया और फिर वीडियो कॉल पर प्रेमिका से मिली ना के बाद फांसी के फंदे पर झूल गया.

घटना से पहले पूरा नॉर्मल था मृतक

रविवार की रात सब कुछ सामान्य था.सब्जी मंडी में काम करने वाले वीरू कमल पुत्र रमेश ने अपने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया. माता-पिता से हंसी-खुशी बातें कीं और उनका बिस्तर लगाकर खुद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया.किसी को अंदाजा नहीं था कि वीरू के दिमाग में क्या चल रहा है.

अगली सुबह करीब 4 बजे जब उसका बड़ा भाई आर्यन उसे सब्जी मंडी ले जाने के लिए जगाने आया तो वीरू का फोन नहीं उठा. जब आर्यन उसे बुलाने अंदर गया,तो गलियारे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए.वीरू बरामदे की छत में लगी लोहे की रॉड से चारपाई की पतली रस्सी के सहारे लटका हुआ था.भाई की चीख सुनकर पूरा परिवार जाग गया और घर में कोहराम मच गया.

जान देने से पहले सोशल मीडिया पर जारी किया था पोस्ट 

आत्महत्या से पहले वीरू ने सोशल मीडिया पर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी.उसने फांसी लगाने से लगभग 3 घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'जवानी में मरने का मजा ही अलग है'.इसके अलावा उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ ली गई तस्वीरों के साथ एक और दर्दनाक पोस्ट शेयर किया.इसमें एक डायलॉग लिखा था-बहुत तकलीफ में हूं आजकल,कोई गलत कदम उठा लूं तो रोना मत मेरी जान बल्कि ये सोचकर खुश हो जाना कि जिंदगी से टेंशन खत्म हो गई.

प्रेम प्रसंग का मामला,कब्र खोदते वक्त की वीडियो कॉल 

पुलिस और परिजनों के मुताबिक वीरू का पड़ोस की ही एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था.महाशिवरात्रि के दिन दोनों साथ में मंदिर गए थे,जहां उन्होंने कई तस्वीरें भी ली थीं.घटना वाली रात वीरू ने कमरे में जाकर प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और शादी का प्रस्ताव रखा.जानकारी के मुताबिक लड़की ने शादी से इनकार कर दिया जिसे वीरू बर्दाश्त नहीं कर सका.उसने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी पोस्ट की और फिर फांसी लगा ली.

इस घटना में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब वीरू के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए चौबेपुर के बंदी माता घाट पहुंचे.बड़े भाई आर्यन ने बताया कि जब वीरू की कब्र खोदी जा रही थी,तभी वीरू के फोन पर उसकी प्रेमिका का वीडियो कॉल आया. वह आखिरी बार वीरू का चेहरा देखना चाहती थी.आर्यन ने गुस्से और दुख में फोन काट दिया और दूसरे भाई को थमा दिया.हैरानी की बात यह है कि वीरू की इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड उसकी प्रेमिका के पास भी था.वीरू के दफन होने से महज दो घंटे पहले लड़की ने उसी आईडी से एक और भावुक स्टोरी पोस्ट की थी.

रानियां थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार के चलते आत्महत्या का लग रहा है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.रमेश के पांच बेटों में मृतक वीरू तीसरे नंबर का था.पिता ने खेती-बाड़ी कर बच्चों को पढ़ाया-लिखाया था.दो बड़े भाई दिल्ली में काम करते हैं और हाल ही में गांव आए थे. घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है.अंतिम संस्कार के बाद परिजन अब पुलिस को तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com