विज्ञापन

खून से भरी मांग... किशोरी को बंगाल ले गई युवती, समलैंगिक संबंध के लिए रूमाना खातून ने नव्या बनकर रची साजिश

पश्चिम बंगाल की रहने वाली रूमाना खातून ने सोशल मीडिया के जरिए किशोरी से संपर्क किया था. उसने किशोरी को अपना नाम नव्या बताया और उससे दोस्ती की. इसके बाद उसे प्रेम जाल में फंसाकर समलैंगिक संबंध बनाए. रूमाना खातून ने किशोरी की मांग भी खून से भरी थी.

खून से भरी मांग... किशोरी को बंगाल ले गई युवती, समलैंगिक संबंध के लिए रूमाना खातून ने नव्या बनकर रची साजिश
kanpur Crime News: पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवती रूमाना खातून.

उत्तर प्रदेश की कानुपर पुलिस ने लापता किशोरी को पश्चिम बंगाल से सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया है. साथ ही उससे निकाह करने वाली रूमाना खातून को भी गिरफ्तार किया है. रूमाना ने किशोरी को अपना नाम नव्या बताकर फंसाया था. इसके बाद वह उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई थी. आरोपी युवती ने किशोरी से खून की मांग भरकर 'निकाह' जैसी रस्में निभाईं और उससे समलैंगिक संबंध बनाए. 

जानकारी के अनुसार, कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी 5 अप्रैल को लापता हो गई थी. परिजनों ने नव्या नाम की युवती के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया. पुलिस ने जांच शुरू की तो उसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में मिली. इस दौरान जांच में यह भी खुलासा हुआ कि युवती का नाम नव्या नहीं, रूमाना खातून है.  

VIDEO: महिला के साथ बर्बरता...सिर घोंटा, पति कंधे पर बैठा, फिर पूरे गांव में घुमाया, डंडे भी बरसाए

नव्या नाम बताकर किशोरी को फंसाया 

पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल की रहने वाली रूमाना खातून ने सोशल मीडिया के जरिए किशोरी से संपर्क किया था. उसने किशोरी को अपना नाम नव्या बताया और उससे दोस्ती की. इसके बाद उसे प्रेम जाल में फंसाकर समलैंगिक संबंध बनाए. रूमाना खातून ने किशोरी की मांग भी खून से भरी थी.

VIDEO: विधायक बृजबिहारी की बेटी ने युवक पर बरसाए जूते, घटना CCTV में कैद, क्यों भड़की प्रियंका?

पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा 

इस खुलासे के बाद कानुपर पुलिस की टीम रूमाना के गृह जिले दक्षिण दिनाजपुर के लिए रवाना हुई, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वह वहां से फरार हो गई. इसके बाद पुलिस को आरोपी युवती और किशोरी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने की सूचना मिली, जहां से पुलिस ने रूमाना खातून को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया. डीपीसी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी युवती को जेल भेज दिया गया है. पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है. 

रात में स्कूटर पर निकलता और सड़क पर महिलाओं के सामने करता अश्लील हरकत, ऐसे धरा गया 'सीरियल फ्लैशर'

लेखक के बारे में
img
arun aggarwal
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News,  UP Crime News, UP Crime,  kanpur Big News,  bengal News In Hindi 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com