विज्ञापन

नागपुर: रात में स्कूटर पर निकलता और सड़क पर महिलाओं के सामने करता अश्लील हरकत, ऐसे धरा गया 'सीरियल फ्लैशर'

जांच अधिकारी चेतन चौहान ने बताया कि 2024 से इस तरह की शिकायतें आ रहीं थी. कई मामलों में पीड़िताएं कॉलेज छात्राएं थीं, जिन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वह दिन भर स्कूल वैन चलाने के बाद आधी रात को स्कूटर पर घूमकर महिलाओं को निशाना बनाता था.

नागपुर: रात में स्कूटर पर निकलता और सड़क पर महिलाओं के सामने करता अश्लील हरकत, ऐसे धरा गया 'सीरियल फ्लैशर'
Nagpur Crime News: आरोपी 'सीरियल फ्लैशर' स्कूटर पर सवार होकर रात में महिलाओं से अश्लील हरकत करता था. (एआई फोटो)

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर की राणा प्रताप नगर पुलिस ने एक 28 साल के 'सीरियल फ्लैशर' को गिरफ्तार किया है. आरोपी दो साल से महिलाओं का पीछा कर उनके सामने अश्लील हरकतें कर रहा था. वह मौका मिलते ही महिलाओं के सामने कपड़ों की चेन खोलकर फ्लैशिंग (अश्लील हरकत) करता था. 11 महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन, आरोपी की कोई पहचान नहीं होने के कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी. हाल ही में एक बड़ी जानकारी हाथ लगने के बाद वह पुलिस की गिरफ्त में आया. सबसे हैरानी वाली बात यह है कि आरोपी दिन में स्कूल वैन चलाता था और रात में घिनौना काम करता था.  

जानकारी के अनुसार, पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी  की पहचान 28 वर्षीय खोमदेव पटले उर्फ कार्तिक, निवासी जयताला रोड के रूप में हुई है. दो साल पहले उसकी शादी हुई थी. आरोपी पटले स्कूल वैन का चालक है. दिनभर वैन चलाने के बाद वह आधी रात को स्कूटर पर घूमकर महिलाओं को निशाना बनाता था. पुलिस के अनुसार, आरोपी पटले अपना चेहरा कपड़े से ढक लेता था और महिलाओं के पास स्कूटर चलाते हुए अश्लील हरकतें करता था. उसके खिलाफ राणा प्रताप नगर, अंबाझरी और बजाज नगर थानों में कई मामले दर्ज थे. पुलिस लगातार उसे तलाश कर रही थी, लेकिन वह पकड़ से बाहर था. उसकी गिरफ्तरी के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. 

शादी से पहले प्रेमिका को होटल बुलाया, रात में मारी गोली, फिर खुद पहुंचाया अस्पताल, लेकिन...

लगातार अश्लील हरकत कर रहा था  

हाल ही में आरोपी ने जयताला रोड पर दो महिलाओं का पीछा कर अपनी हरकत दोहराई. यह देखकर महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद वह फरार हो गया था. लगातार मामले सामने आने के बाद डीसीपी ऋषिकेश रेड्डी और वरिष्ठ निरीक्षक पंकज बोंडसे के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाई गई थी. 

'मेरी शादी करवाओ...' प्रेमिका के लिए टावर के टॉप पर जाकर खड़ा हुआ सफाई कर्मचारी, वो आई तब ही उतरा

स्कूटर का नंबर मिलने के बाद पकड़ा गया आरोपी   

जांच अधिकारी चेतन चौहान ने बताया कि 2024 से इस तरह की शिकायतें आ रहीं थी. कई मामलों में पीड़िताएं कॉलेज छात्राएं थीं, जिन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. ऐसे में आरोपी की तलाश के लिए एक महिला पीएसआई और महिला स्टाफ को डिकॉय बनाकर तैनात किया गया, लेकिन आरोपी किसी तरह बच निकला था. हाल ही में वर्धा रोड से जयताला मार्ग पर की गई घटना के बाद उसके स्कूटर का नंबर मिल गया. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com