विज्ञापन

कानपुर में थार ने स्कूटी को 30 मीटर तक घसीटा, बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, टक्कर मारकर भागी लड़कियां

कानपुर में एक लड़की ने अपनी तेज रफ्तार थार से स्कूटी सवार बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. एक्सीडेंट के बाद अफरा-तफरी मच गई, इतने में मौके का फायदा उठाकर लड़की मौके से रफूचक्कर हो गई.

कानपुर में थार ने स्कूटी को 30 मीटर तक घसीटा, बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, टक्कर मारकर भागी लड़कियां
कानपुर में थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत (फाइल फोटो)
  • कानपुर में एक बेकाबू थार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई.
  • घटना अंबेडकरपुरम सेक्टर-4 में थी जहां थार में दो लड़कियां सवार थीं और एक ड्राइव कर रही थी.
  • टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, लड़कियां मौके से भाग निकली.
कानपुर:

कानपुर में एक्सीडेंट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात की बताई जा रही है. यहां बेकाबू थार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 55 साल के बुजुर्ग संतोष सिंह चौहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि थार में दो लड़कियां सवार थी, जिसमें एक गाड़ी ड्राइव कर रही थी, घटना आवास विकास नंबर-3 स्थित अंबेडकरपुरम सेक्टर-4 में गायत्री पैलेस के पास की है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. 

बुजुर्ग को 30 मीटर तक घसीटती ले गई थार 

मौके पर मौजूद लोगों को मुताबिक थार की टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी करीब 25 से 30 मीटर तक घसीटती चली गई और रेलिंग से जाकर टकरा गई. सड़क पर मौजूद लोगों ने चीख-पुकार मचाई और देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई. प्रत्यक्षदर्शी राकेश कुमार ने बताया थार गाड़ी बड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी. बुजुर्ग को रौंदने के बाद स्कूटी भी बुरी तरह से टूट गई. हादसे में शामिल थार का नंबर UP78 GX 4475 है. गाड़ी के पीछे 'कृष्णा ग्रुप' लिखा हुआ है. पुलिस अब गाड़ी के मालिक और चालक का पता लगा रही है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक की पहचान 55 साल के संतोष सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो कानपुर के ही रहने वाले थे. पुलिस का कहना है कि थार चला रही दोनों लड़कियां मौके से भाग निकली हैं, लेकिन पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. 

ये वीडियो देखिए

वहीं इस घटना के बाद  स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.लड़कियों की बेकाबू ड्राइविंग ने एक परिवार का सहारा छीन लिया. फिलहाल पुलिस थार सवार दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के वक्त गाड़ी की रफ्तार कितनी थी और चालक नशे में तो नहीं था. 

ये भी पढे़ंः इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में मिला हाईजैकिंग का धमकी भरा नोट, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur Accident, Kanpur Accident News, Kanpur Accident Controversy, Kanpur Police, Thar Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com