विज्ञापन

हाईवे पर टैंकर से जा भिड़ी तेज रफ्तार थार, उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौत, दिल दहलाने वाला वीडियो

पुलिस अब सड़क किनारे टैंकर को खड़ा करने और ड्राइवर के थके होने की संभावना जैसे एंगल से जांच कर रही है.हाालांकि अब तक हादसे की सही वजह का पता नहीं चल पाया है.

टैंकर से थार की टक्कर.
NDTV
  • आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में नेशनल हाईवे 16 पर महिंद्रा थार टैंकर से टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई
  • घटना मंगलवार तड़के सुंदरपेट गांव के पास हुई, जिसमें चार लोगों की मौके पर और एक की बाद में मौत हुई
  • पुलिस अधीक्षक एआर दामोदर ने घटनास्थल का दौरा कर बचाव कार्यों की निगरानी की

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिसे से एक्सीडेंट का एक भयावह मामला सामने आया है. मंगलवार तड़के भोगपुरम मंडल में सुंदरपेट गांव के पास, सड़क पर दौड़ रही एक महिंद्रा थार खड़े टैंकर से टकरा गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. हादसा नेशनल हाईवे 16 पर हुआ. तेज रफ्तार SUV सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल यात्री ने बाद में दम तोड़ दिया. इस तरह 5 लोगों की मौत हो गई.

खड़े टैंकर से जा टकराई पीछे से आई थार

हादसे की सूचना पर विजयनगरम पुलिस अधीक्षक एआर. दामोदर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया. पुलिस और अन्य लोगों ने मिलकर क्रेन की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त थार में फंसे मृतकों को बाहर निकाला. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

Latest and Breaking News on NDTV

सड़क किनारे क्यों खड़ा था टैंकर, हो रही जांच

 पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस अब सड़क किनारे टैंकर को खड़ा करने और ड्राइवर के थके होने की संभावना जैसे एंगल से जांच कर रही है.हाालांकि अब तक हादसे की सही वजह का पता नहीं चल पाया है. इस हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है. 

ये भी पढ़ें-परात भर-भरकर घी गटक रहे मारवाड़ के लोग, देखने वाले बोले- शहरवालों का तो हाजमा बिगड़ जाएगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh Accident Video, Accident Video, Thar Accident CCTV Video, Andhra Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com