विज्ञापन

सनरूफ से बाहर निकला... मोड़ पर पलटी तेज रफ्तार कार, नेवी की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की मौत, 4 दोस्त घायल

कार की सनरूफ थोड़ी सी लापरवाही में 'मौत वाली खिड़की' बन जाती है. कानपुर के 18 साल के सौरभ के साथ यही हुआ. वह तेज रफ्तार में चल रही कार में सनरूफ से निकलकर रील बना रहा था, तभी कार पलट गई. नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चार दोस्त घायल हैं.

सनरूफ से बाहर निकला... मोड़ पर पलटी तेज रफ्तार कार, नेवी की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की मौत, 4 दोस्त घायल
नेवी की परीक्षा देकर लौट रहे 18 साल के सौरभ की मौत.

सोशल मीडिया पर 'लाइक' और 'कमेंट्स' की भूख युवा पीढ़ी को किस कदर अंधा बना रही है, इसकी एक खौफनाक बानगी ​कानपुर जिले के सचेंडी में बछाऊपुर मोड़ पर देखने को मिली. शुक्रवार देर रात 5 दोस्त कार में सवार होकर निकले तो थे रील्स बनाने, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी की 'आखिरी रील' साबित होगी. ​तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी और सनरूफ खोलकर रील बना रहा 18 साल का सौरभ कुशवाहा उसके नीचे ऐसा दबा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वह नेवी की परीक्षा देकर लौट रहा था. उसके बाकी के चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है.  

जानकारी अनुसार, संभलपुर का रहने वाला सौरभ कुशवाहा (18) अपने चार दोस्तों के साथ कार में स्टंट करते हुए वीडियो शूट कर रहा था. तेज रफ्तार में चलती कार में वह सनरूफ खोलकर हवा से बातें कर रहा था. ​जैसे ही कार बछाऊपुर मोड़ के पास पहुंची, ड्राइवर रफ्तार में चल रही कार को काबू नहीं रख सका और वह हवा में लहराते हुए पलट गई. सनरूफ से बाहर खड़ा सौरभ सीधे कार के नीचे दब गया, जबकि बाकी दोस्त भीतर फंसकर चीखने-चिल्लाने लगे. राहगीरों ने भारी मशक्कत के बाद कार को सीधा कर सौरभ को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, उसकी सांस रुक गई थी. 

ये भी पढ़ें- सड़क किनारे बैठे थे कारोबारी, अचानक काल बनकर आई तेज रफ्तार कार; रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

सनरूफ से बाहर निकलना खतरनाक 

सचेंडी थाने के इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि उसके चार दोस्त घायल हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सनरूफ कोई स्टंट का मंच नहीं है. यह ताजी हवा और रोशनी के लिए है. चलती गाड़ी में सनरूफ से निकलना खतरनाक होता है, गाड़ी पलटने या हादसा होन पर सबसे पहले वही व्यक्ति शिकार होता है. 

ये भी पढ़ें- NIA के डिप्टी SP हिमांशु मेहरा की एक्‍सीडेंट में मौत, गर्लफ्रेंड घायल, बाइक से जा रहे थे उत्‍तराखंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News, Kanpur News, Road Accident In Up, Kanpur Crime News, UP Road Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com