विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

50 करोड़ की गाड़ियां, हीरे की घड़ी; कौन है कानपुर का शिवम जिसकी लैंबोर्गिनी सबको रौंदती चली गई

Shivam Mishra Kanpur Accident: कानपुर में बीते रविवार वीआईपी रोड पर रफ्तारद का तांडव देखने को मिला. यहां एक तंबाकू व्यापारी के बेटे शिवम मिश्रा ने कथित नशे में तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी से 6 लोगों को कुचल दिया,गनीमत रही कि किसी की मौत नहीं हुई.

50 करोड़ की गाड़ियां, हीरे की घड़ी; कौन है कानपुर का शिवम जिसकी लैंबोर्गिनी सबको रौंदती चली गई
  • कानपुर के तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने वीआईपी रोड पर तेज गति वाहन से 6 को घायल कर दिया
  • शिवम मिश्रा के पास 50 करोड़ रुपये मूल्य की लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें रोल्स-रॉयस और लैम्बॉर्गिनी शामिल हैं
  • आयकर विभाग ने शिवम मिश्रा के घर से नकद और कीमती जेवरात सहित करीब 7 करोड़ रुपये जब्त किए हैं
कानपुर:

रविवार 8 फरवरी की दोपहर कानपुर की वीआईपी रोड पर रफ्तार का नंगा नाच देखने को मिला. शहर के मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने अपनी रसूख के नशे में जो सामने आया,उसे रौंदता चला गया. किसी को टक्कर मारी तो किसी को 10 फीट ऊपर उछाल दिया. फिलहाल रईसजादे पुलिस हिरासत में हैं और अपनी पॉश गाड़ी लैंबॉर्गिनी का भी भारी नुकसान करा चुके हैं. शिवम मिश्रा आलीशान जिंदगी जीने का आदी है. उसके पास 50 करोड़ की गाड़ियां हैं तो हाथ में हीरे की घड़ी पहनता है.

शिवम मिश्रा की रईसों वाली जिंदगी

जैसा ज्ञात है कि शिवम मिश्रा मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के सुपुत्र हैं. दिल्ली के वसंत विहार में भी इसका घर है जहां से पुलिस को कई लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि शिवम की इन सभी आलीशान गाड़ियों के नंबर प्लेट पर ‘4018' लिखा था. जब्त की गई गाड़ियों की कुल कीमत 50 करोड़ है जिनमें रोल्स‑रॉयस फैंटम,मैकलेरन,पोर्शे,लैंबोर्गिनी Revuelto शामिल है.आयकर विभाग ने शुरुआती छापों के दौरान ₹4.5 करोड़ नकद जब्त किए थे.बाद की तलाशी में अधिकारियों ने ₹7 करोड़ नकद,साथ ही जेवरात और अन्य कीमती सामान भी बरामद किए.इनमें से एक हीरों से जड़ी घड़ी की कीमत लगभग ₹2.5 करोड़ बताई गई है.

पिता के ठिकानों पर पड़ चुकी इनकम टैक्स की रेड

शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा भी कोई दूध के धुले नहीं हैं. दो साल पहले साल 2024 में केके मिश्रा की कंपनी बंशिधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड पर प्रवर्तन निदेशालय यानी इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी. ये रेड कई राज्यों में चली थी जिसमें शिवम के पिता की कंपनी भी लपेटे में आई थी.आयकर विभाग ने कानपुर,दिल्ली,मुंबई और गुजरात में कुल 20 स्थानों पर तलाशी ली थी. लगभग 15 से 20 टीमें पांच राज्यों में चल रहे इस अभियान का हिस्सा थीं. इस जांच के केंद्र में बंशिधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड थी,यह तंबाकू उद्योग की एक बड़ी कंपनी है जो कई प्रमुख पान मसाला समूहों को माल सप्लाई करती है.

रिपोर्टों में दावा किया गया कि कंपनी अपनी वार्षिक आय 20–25 करोड़ रुपये दिखाती थी,जबकि असल कारोबार 100–150 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान था. अधिकारियों ने कंपनी की ओर से घोषित आय और वास्तविक कारोबार के बीच अनियमितताएं मिलने का आरोप लगाया था. आयकर विभाग को संदेह था कि कंपनी ने आयकर कानूनों का उल्लंघन तथा GST नियमों की भी अवहेलना की थी. जांच में यह भी आशंका जताई गई थी कि ऑफशोर खातों और बदले हुए खातों (मैनिपुलेटेड लेजर) के जरिए पैसे छिपाने की कोशिश की गई होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News, Kanpur Accident, Kanpur Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com