विज्ञापन

UPSSSC ने जारी किया सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक परीक्षा का रिजल्ट, कुल 1643 उम्मीदवारों का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC ) ने सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक भर्ती का रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया है, वो अब अपना नतीजा चेक कर सकते हैं.

UPSSSC ने जारी किया सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक परीक्षा का रिजल्ट, कुल 1643 उम्मीदवारों का हुआ चयन
1828 पदों के लिए 1643 ही योग्य उम्मीदवारों का हुआ चयन.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC ) ने सहायक लेखाकार (Assistant Accountant ) और लेखा परीक्षक (Auditor) भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. 12 अगस्त को जारी रिजल्ट के अनुसार 1828 पदों के लिए 1643 ही योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की गई है. चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों को रिजल्ट को इंतजार था वो आयोग की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. ये भर्तियां आंतरिक लेखापरीक्षा एवं लेखा निदेशालय, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में की गई हैं.

किस पद पर हुई कितनी भर्ती 

जारी रिजल्ट के अनुसार सहायक लेखाकार के 668 सामान्य चयन पदों के लिए 570 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. सहायक लेखाकार के 950 विशेष चयन पदों के लिए 866 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. आयोग ने लेखा परीक्षक के 209 सामान्य चयन पदों पर 206 उम्मीदवारों का चयन किया है. यानी कई पद खाली रहे गए हैं, जिनके लिए योग्या उम्मीदवार नहीं मिले हैं.

कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर “असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर मुख्य परीक्षा, अंतिम रिजल्ट का का नोटिस हो.
  3. विभाग और पद के अनुसार PDF खोलें.
  4. कैटेगरी के हिसाब से रोल नंबर दिए गए हैं.
  5. अपनी कैटेगरी और पद के अंदर अपना रोल नंबर Ctrl+F से चेक कर लें.
  6.  डॉक्यूमेंट डाउनलोड करके सेव कर लें.

आयोग की वेबसाइट पर चयन सूची के साथ कटऑफ की भी जारी दी गई है. जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उनकी सूची और श्रेणीवार कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा किस विभाग में कितनी भर्ती की गई है. ये जानकारी भी दी गई है.

ये भी पढ़ें- TET वालों के लिए सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, 47,600 रुपये तक मिलेगी वेतन
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSSSC, Assistant Accountant Cutoff Marks , Up Result, Up Job News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com