विज्ञापन

'मुझे बेटा चाह‍िए, तुम्‍हे 5 लाख दूंगा', बेटे की चाह में ब‍िजली व‍िभाग का अफसर पहुंचा जेल, दो बेटियां थीं

पुल‍िस ने अधि‍कारी के खिलाफ मानव तस्करी और अपहरण की साजिश का मुकदमा दर्ज क‍िया कर उन्‍हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले के सामने आने के बाद बिजली महकमे मे हड़कंप मच गया है.

'मुझे बेटा चाह‍िए, तुम्‍हे 5 लाख दूंगा', बेटे की चाह में ब‍िजली व‍िभाग का अफसर पहुंचा जेल, दो बेटियां थीं
पुल‍िस की ग‍िरफ्त में एसडीओ और एएनएम.
  • हमीरपुर में तैनात ब‍िजली वि‍भाग के एसडीओ पहुंचे जेल
  • एएनएम से चोरी करवाया बच्‍चा, खुली पोल
  • बेटे की चाहत में एसडीएम ने एएनएन को द‍िया था 5 लाख का लालच

यूपी के हमीरपुर में तैनात ब‍िजली वि‍भाग के एसडीओ की दो बेट‍ियां हैं. बेटे की चाहत में उन्‍होंने ऐसा काम कर डाला, ज‍िसकी वजह से उन्‍हें जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ गया.  पुल‍िस ने अधि‍कारी के खिलाफ मानव तस्करी और अपहरण की साजिश का मुकदमा दर्ज क‍िया और उन्‍हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले के सामने आने के बाद बिजली महकमे मे हड़कंप मच गया है. 

दरअसल, कस्बा मौदहा के बिजली सब स्टेशन में करीब छह माह से तैनात आरके वर्मा के दो बेटियां हैं. बेटे की चाहत में उन्होंने बांदा के बबेरु थाना के अनुवान गांव निवासी पुखरांया के देवीपुर में तैनात एएनएम गीता पत्नी विनोद को पांच लाख रुपये का लालच देकर एक बच्चा चोरी कर उन्हें देने की बात कही थी. गीता लगातार बच्चा चोरी करने के प्रयास में थी. बीते 10 मई की रात गीता घाटमपुर सीएचसी पहुंची, जहां पर उसने एक बच्चा चोरी किया और उसे लेकर जाने लगी. तभी वहां तैनात स्टाफ ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने गीता के खिलाफ मानव तस्करी और अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया था. 

एसडीओ को पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार 

पुलिस की विवेचना और गीता से की गई पूछताछ में हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में तैनात बिजली विभाग में तैनात एसडीओ आरके वर्मा के द्वारा बच्चा चोरी करने की बात बताई गई. इसके बाद पुलिस ने एसडीओ के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज क‍िया और उनकी तलाश शुरू की. घाटमपुर पुलिस ने एसडीओ को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है. 

एसडीओ के खि‍लाफ होगी न‍िलंबन की कार्रवाई 

इस संबंध में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता जीसी यादव का कहना है कि घाटमपुर थाने में किसी पुराने मामले में उनका मुकदमा था, जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. उनके निलंबन की कार्रवाई के लिए चीफ को पत्र भेजा गया है. मुख्यालय स्तर पर आगे की कार्रवाई होगी. 
 

यह भी पढ़ें- प्यार, धोखा, ड्रग्स और सऊदी कनेक्शन... प्रेमिका के पति को फंसाने की साजिश! कश्मीर पुलिस ने किया भंडाफोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hamirpur, KANPUR, SDO Arrested, Human Trafficiking, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com