विज्ञापन

केदारनाथ में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रोपवे, गौरीकुंड से 16 KM का सफर सिर्फ 36 मिनट में होगा, 9 घंटे की लंबी चढ़ाई खत्म

Kedarnath Ropeway Latest Update: केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट दुनिया के सबसे ऊंचे रोपवे और सबसे लंबे रोपवे में से एक होगा. इससे सोनप्रयाग में गौरीकुंड बेस कैंप से केदारनाथ मंदिर तक 16 किमी की चढ़ाई के लिए 8-9 घंटे की जोखिम भरी यात्रा से बचाव होगा.

केदारनाथ में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रोपवे, गौरीकुंड से 16 KM का सफर सिर्फ 36 मिनट में होगा, 9 घंटे की लंबी चढ़ाई खत्म
Kedarnath Ropeway
Gemini Graphics
केदारनाथ:

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा केदारनाथ सबसे अहम तीर्थस्थल है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 5000 करोड़ के केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट का खाका पेश किया है. ये पीपीपी के बीओटी मॉडल पर रोपवे बनेगा. इससे सरकार को सालाना 800 करोड़ की आय होगी. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट सबसे दुर्गम तीर्थयात्रा को बेहद आसान कर देगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में मंगलवार को एक कार्यक्रम में ये जानकारी दी. केदारनाथ रोपवे लगभग 11500 फीट की ऊंचाई पर रोपवे दुनिया के सबसे लंबे और ऊंचे रोपवे में से एक होगा.

दुनिया का सबसे ऊंचा और लंबा रोपवे

13 किमी रोपवे सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक हवाई कनेक्टिविटी देगा. रोपवे की हर ट्रॉली-केबिन में करीब 35 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी.अभी सोनप्रयाग या गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक श्रद्धालुओं को 16 किमी की यात्रा में लगभग 8 से 9 घंटे लगता है. रोपवे से यह दूरी मात्र 36 मिनट में होगी. इस परियोजना की लागत लगभग करीब 5 हजार करोड़ होगी.

केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट की खासियतें

11500 फीट की ऊंचाई पर रोपवे दुनिया के सबसे लंबे और ऊंचे रोपवे में से एक होगा
13 किमी रोपवे सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक कनेक्टिविटी देगा
27 से 36 मिनट में तय होगी गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की यात्रा
16 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई चढ़नी होती है अभी यात्रा में 
रोपवे प्रति घंटे 1800 यात्रियों को ले जा सकेगा बेस कैंप से
18 हजार यात्री रोजाना रोपवे का फायदा उठा सकेंगे
5000 करोड़ का केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट
800 करोड़ रुपये की सालाना आय होगी सरकार को

27 से 36 मिनट में केदारनाथ यात्रा होगी

चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग या गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक जाने के लिए 16 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई चढ़नी होती है. दुर्गम रास्ते में ये पैदल यात्रा, खच्चर या पगडंडी के के जरिये 8 से 9 घंटे में होती है. इस रोपवे से सोनप्रयाग से केदारनाथ की दूरी महज 27 से 36 मिनट में हो जाएगी. सोनप्रयाग से केदारनाथ मंदिर तक रोपवे की कुल लंबाई 13 किलोमीटर होगी. यह ऊंचे पहाड़ों के बीच दुनिया के सबसे लंबे रोपवे में से एक होगा.

केदारनाथ रोपवे की पर्वतमाला परियोजना

केदारनाथ रोपवे परियोजना भारत सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत मंजूर हुई है. इसकी जिम्मेदारी अदाणी समूह को मिली है और 29 वर्षों तक उसके पास इसके संचालन का जिम्मा होगा. बच्चे-बुजुर्ग और शारीरिक तौर पर अक्षम श्रद्धालु अब बिना थके आसानी से बाबा केदार के दर्शन कर पाएंगे. खच्चर, पालकी और हेलीकॉप्टरों पर निर्भरता कम होगी.रोपवे के संचालन से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पर्यटक बढ़ेंगे. 

Kedarnath Ropeway

क्या है बीओटी मॉडल?

पहले सरकार का विचार केदारनाथ रोपवे को पूरी तरह सरकारी खर्च से बनाने का था, लेकिन फिर बजट के बजाय बीओटी मॉडल का सुझाव उन्होंने दिया.इसमें कोई भी निजी निवेशकअपनी तरफ से 5000 करोड़ की पूंजी लगाएगा. सरकारी कोष से एक भी रुपया खर्च नहीं होगा और निजी निवेशक सालाना 800 करोड़ की रॉयल्टी देगा.यह सरकार के लिए गेमचेंजर बनेगा.

ट्राई केबल वाली तकनीक

भारत में पहली बार ट्राई केबल डिटैचेबल गोंडोला (3S) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा. इसमें तीन केबल तारों का सहारा लिया जाता है. इससे गोंडोला को तेज हवाओं और खराब मौसम में भी पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सकेगा. इससे प्रति घंटे 1800 यात्रियों को ले जा सकेंगे. यह रोपवे रोजाना 18 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे. केदारनाथ रूट पर होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट, कैब और स्थानीय गाइडों का व्यापार इससे फलेगा-फूलेगा. हेलीकॉप्टर और पैदल मार्ग की ज्यादा जोखिम भरी यात्रा से बच सकेंगे.

ये भी पढ़ें - आस्था का नया रिकॉर्ड: 65 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, बद्रीनाथ सबसे आगे

ये भी पढ़ें - चारधाम यात्रा: केदारनाथ में टूटे दर्शन के सारे रिकॉर्ड, कपाट बंद होने के साथ ही 19 लाख भक्तों ने टेका मत्था

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kedarnath Ropeway, Kedarnath Ropeway Project, Kedarnath Yatra, Adani Projects, Gaurikund To Kedarnath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com