विज्ञापन

VIDEO: टोल प्लाजा पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, तोड़फोड़ कर जमकर मचाया उत्पात

झांसी–खजुराहो हाईवे के लुहारी टोल प्लाजा पर युवती के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल हो रहा है. मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए युवती ने टोल कर्मचारियों से झगड़ा किया और जमकर तोड़फोड़ मचा दी. नशे में नजर आ रही युवती ने टोल बूम तक तोड़ दिया, जिससे कुछ देर यातायात प्रभावित रहा.

VIDEO: टोल प्लाजा पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, तोड़फोड़ कर जमकर मचाया उत्पात

Jhansi Toll Plaza Viral Video: झांसी–खजुराहो हाईवे पर स्थित लुहारी टोल प्लाजा उस वक्त हंगामे का केंद्र बन गया, जब एक युवती ने बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. कथित तौर पर मोबाइल चोरी होने से नाराज युवती ने टोल कर्मचारियों पर गुस्सा उतारते हुए जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान वह नशे में नजर आ रही थी. युवती का हंगामा इतना बढ़ गया कि टोल प्लाजा का बूम भी टूट गया. पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

झांसी–खजुराहो हाईवे का मामला

यह पूरा मामला झांसी–खजुराहो हाईवे पर स्थित लुहारी टोल प्लाजा का बताया जा रहा है. जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, उसी टोल पर यह अप्रत्याशित हंगामा देखने को मिला. अचानक हुए इस ड्रामे से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ.

मोबाइल चोरी का लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक, युवती खजुराहो की ओर किसी कार्यक्रम में शामिल होकर कार से अपने एक मित्र के साथ झांसी लौट रही थी. रास्ते में वह कुछ देर के लिए टोल प्लाजा पर रुकी. इसी दौरान उसे पता चला कि उसका मोबाइल फोन कहीं गायब हो गया है. इसके बाद उसने तुरंत मोबाइल चोरी का आरोप लगाया.

सीसीटीवी देखने की जिद में तोड़फोड़

फोन गुम होने की बात सामने आते ही युवती टोल कर्मियों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने की मांग करने लगी. कर्मचारियों ने उसे समझाने की कोशिश की कि संबंधित स्टाफ मौजूद नहीं है और थोड़ी देर रुकने पर कैमरे चेक करवा दिए जाएंगे. लेकिन युवती किसी बात को मानने को तैयार नहीं हुई और वहीं हंगामा शुरू कर दिया.

नशे की हालत में दिखी युवती- प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती नशे की हालत में नजर आ रही थी. गुस्से में उसने टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की और बूम तक तोड़ दिया. काफी देर तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चला, जिससे वहां मौजूद लोग असहज हो गए. हंगामा बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया. काफी मशक्कत के बाद युवती को शांत कराया गया. इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी. बताया जा रहा है कि युवती पेशे से ऑर्केस्ट्रा डांसर है और झांसी की रहने वाली है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhansi Toll Plaza Viral Video, Toll Plaza Drama Video, High Voltage Drama Woman, Viral Video Jhansi Highway, Toll Plaza Vandalism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com