- दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मौसम बदल गया है, तेज हवाएं चल रही हैं
- आज शाम और रात में कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है
- मौसम विभाग ने आज और कल के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया
दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. दोपहर में कई इलाकों में बादल छा गए. नोएडा समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम के इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.
IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए ‘येलो अलर्ट' जारी किया है. आईएमडी ने 4 और 5 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन दिनों तेज हवाएं, आंधी-तूफान, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी.
#WATCH | Trees sway in the wind as Delhi witnesses a pleasant change in the weather, providing a much-needed relief from the scorching heat.
— ANI (@ANI) June 4, 2026
Visuals from Malviya Nagar. pic.twitter.com/ecBVWbdNSt
तेज हवाओं के साथ बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. पूर्वानुमान के मुताबिक रात के समय भी गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा का दौर जारी रह सकता है.
Delhi: Heavy rain lashes in several parts of the Delhi pic.twitter.com/TOwrviKFnG
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
कल भी बारिश का दौर रहेगा जारी
5 जून को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. रात में भी बादलों की आवाजाही के बीच बिजली चमकने और हल्की वर्षा के आसार बने रहेंगे. इसी वजह से मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है.
मौसम विभाग के अनुसार 6 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन भी "थंडरस्टॉर्म विद रेन" यानी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी, हालांकि किसी विशेष चेतावनी की आवश्यकता नहीं बताई गई है. 7 जून को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
यह भी पढ़ें: आ गया मॉनसून, होगी झमाझम बारिश, भारत मौसम विभाग ने किया ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं