विज्ञापन

बेसुध मां को नहीं हो रहा यकीन, जिगर का टुकड़ा चला गया; पिता ने मासूम बेटे का रेता था गला, फिर खुद लगाई फांसी

Jhansi Farmer Kill Son: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक किसान ने अपने बेटे की हत्या कर दी, उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

बेसुध मां को नहीं हो रहा यकीन, जिगर का टुकड़ा चला गया; पिता ने मासूम बेटे का रेता था गला, फिर खुद लगाई फांसी

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सामने आए दर्दनाक मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पिता ने तीन साल के मासूम बेटे को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया, फिर उसने खुद भी सुसाइड (आत्महत्या) कर ली. इससे दर्दनाक घटना से बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उसे यकीन नहीं हो रहा है कि उसका जिगर का टुकड़ा यानी बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा है. बेसुध मां अब कुछ नहीं कर पा रहा है, वह बार-बार अपने बच्चे के कपड़ों को निहार रही है.

दरअसल, झांसी पुलिस ने बताया कि रक्सा इलाके के धीमरपुरा गांव में 40 वर्षीय किसान प्रेम सिंह ने अपने बेटे का गला रेत दिया था. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद प्रेम सिंह ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी, जिसका शव एक कमरे में लटका मिला था.

कब सोते बच्चे को उठा ले गया पिता, पता नहीं

सर्किल ऑफिसर रामवीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली थी. बेटे का शव खून से सना था और पिता का शव लटका हुआ था. मृतक की पत्नी आशा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात एक कार्यक्रम से लौटने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, क्योंकि पति उस समय शराब के नशे में था. अधिकारी ने बताया कि उसने दावा किया कि उसे पता ही नहीं चला कि वह सोते हुए बच्चे को कब अपने साथ ले गया.

अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम और विस्तृत जांच के बाद और जानकारी सामने आने की उम्मीद है. अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और साथ ही यह भी कहा कि इस घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है.

ये भी पढ़ें- ईद पर बेटे की मौत की खबर सुन प‍िता ने भी छोड़ी दुन‍िया, एक साथ उठा दोनों का जनाजा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhansi Crime News, Father Kill Son, Jhansi Farmer, Murder And Suicide, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com