विज्ञापन

IPS प्राची सिंह: “आपको क्यों लगता है कि भगवान को सिर्फ अगरबत्ती का धुआं दिखेगा, कर्म नहीं?”

IPS प्राची सिंह अंबेडकरनगर SP का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है. "भगवान को सिर्फ अगरबत्ती का धुआं दिखेगा, कर्म नहीं?" लिखकर उन्होंने कर्महीनों पर तंज कसा है. बेहतरीन IGRS और CCTNS रैंकिंग से यूपी में नंबर-1 बनीं लेडी आईपीएस के ये तीखे विचार जमकर वायरल हो रहे हैं.

IPS प्राची सिंह: “आपको क्यों लगता है कि भगवान को सिर्फ अगरबत्ती का धुआं दिखेगा, कर्म नहीं?”
ips prachi singh viral social media post ambedkarnagar sp

IPS Prachi Singh: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह इन दिनों केवल अपने सख्त प्रशासनिक फैसलों ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखे अपने धारदार वन-लाइनर्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं. यूपी कैडर में साल 2017 बैच की यह चर्चित आईपीएस अधिकारी अपने बयानों के जरिए ईश्वरीय न्याय, कर्म की महत्ता और मानवीय व्यवहार पर बोलती नजर आ रही हैं.

प्राची सिंह का हालिया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कर्मकांड के नाम पर कर्तव्यों से मुंह मोड़ने वालों को सीधे निशाने पर लिया. उन्होंने लिखा- “आपको ऐसा क्यों लगता है कि भगवान को सिर्फ आपकी अगरबत्ती का धुआं दिखाई देगा, आपके कर्म नहीं?” उनके इस विचार को लोग उन परोक्ष तंजों से जोड़कर देख रहे हैं, जो केवल पूजा-पाठ के सहारे फल की उम्मीद करते हैं लेकिन सही दिशा में मेहनत करने से कतराते हैं. 

ips prachi singh

ips prachi singh viral social media post ambedkarnagar sp

सोचने पर मजबूर करते हैं प्राची सिंह के वन-लाइनर्स

यह पहला मौका नहीं है जब आईपीएस प्राची सिंह के पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले 2 अगस्त को उन्होंने लिखा था, “अति के बाद क्षति तय है”-जो कि किसी भी चीज़ के अतिरेक और असंतुलन के दुष्परिणामों की ओर इशारा करता है. इसी तरह से उनके पिछले कुछ अन्य बयानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

3 जुलाई को लिखा: “जो स्वयं को कीड़ा बना ले, उसे बाद में यह शिकायत नहीं करनी चाहिए कि लोग उस पर पैर रख रहे हैं.” लोग इसे आत्मसम्मान और मजबूती का संदेश के रूप में देख रहे हैं. 

10 जून को लिखा: “ज़ेब, ज़ुबान और जूता सदैव मजबूत रखिए... जिसको जिसकी जरूरत पड़े देते रहिए.”

ips prachi singh

ips prachi singh viral social media post ambedkarnagar sp

सोशल मीडिया पर धार, तो मैदान में दमदार प्रदर्शन

प्राची सिंह केवल सोशल मीडिया पर ही अपनी बात मुखरता से नहीं रखतीं, बल्कि जमीनी पुलिसिंग में भी उनकी पकड़ उतनी ही मजबूत है. उनके नेतृत्व का ही नतीजा है कि अंबेडकरनगर पुलिस ने प्रशासनिक दक्षता में झंडे गाड़े हैं.  जून महीने की 'क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम' योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अंबेडकरनगर पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया. वहीं,  जुलाई 2026 की जनसुनवाई और शिकायत निवारण रैंकिंग में जिला पुलिस ने 125 में से पूरे 125 अंक हासिल कर प्रदेश भर में पहला स्थान अपने नाम किया. 

फतेहपुर की बेटी से 'तेज-तर्रार' आईपीएस तक का सफर

22 अप्रैल 1992 को फतेहपुर में जन्मी प्राची सिंह के पिता राम सिंह गौतम रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी रहे हैं. उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एलएलबी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, भोपाल से एलएलएम की पढ़ाई की. महज 25 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर 2017 में यूपी कैडर हासिल करने वाली प्राची सिंह लखनऊ में एडीसीपी और 32वीं बटालियन पीएसी की कमांडेंट रह चुकी हैं. अंबेडकरनगर से पहले वह श्रावस्ती जिले की एसपी के रूप में भी अपनी सख्त कार्यशैली का परिचय दे चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें- IPS देवेंद्र कुमार बिश्नोई: 12 बार फेल होकर जब टूटने लगी हिम्मत तो क्या किया? बताया सफलता का रोचक किस्सा

यह भी पढ़ें- IAS अभिषेक मीणा: हरियाणा के सबसे युवा DC, राजस्थान के किसान के बेटे ने 21 की उम्र में क्रैक की UPSC

यह भी पढ़ें-  Success Story: 3 भाई-बहन बने अफसर, पिता की भावुक FB पोस्ट ने जीता सबका द‍िल

यह भी पढ़ें-  IAS कविता मीणा: हापुड़ DM के काम की मुरीद हुई योगी सरकार, राजस्थान में भी हो रही चर्चा

यह भी पढ़ें- 29 साल पुराने गाने के भरोसे दिया UPSC इंटरव्यू, AIR-1 पाने वाले अनुज अग्निहोत्री की अनोखी कहानी

यह भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर: हाथ में AK-47 लेकर मैदान में उतरीं, ठोक डाले 16 आतंकवादी, अब CRPF में बनीं IG

यह भी पढ़ें- IPS धवल जायसवाल: पहले 146 बदमाशों का एनकाउंटर, अब कांवड़ियों का जीता दिल; देखें VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Uttar Pradesh, Indian Police Service, Jobs, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com