विज्ञापन

IAS अभिषेक सेहरा ने छोड़ा कर्नाटक कैडर, UP कैडर की अफसर प्र‍िया मीणा से शादी

आईएएस अभ‍िषेक सेहरा के कर्नाटक कैडर से तबादले को  DoPT ने मंजूरी दी है. यूपी कैडर की अध‍िकारी प्रिया मीणा से शादी के ग्राउंड पर इंटर-कैडर ट्रांसफर हुआ है. 

IAS अभिषेक सेहरा ने छोड़ा कर्नाटक कैडर, UP कैडर की अफसर प्र‍िया मीणा से शादी
ias abhishek sehara cadre transfer karnataka to up marries priya meena
  • IAS अभिषेक सेहरा राजस्‍थान के जयपुर के रहने वाले हैं. 
  • UPSC 2024 में सेहरा को AIR 366 व कर्नाटक कैडर म‍िला. 
  • यूपी कैडर की IFos अफसर प्रिया मीणा से शादी की है.

भारतीय प्रशासनिक सेवा  के अधिकारी अभिषेक सेहरा ने कर्नाटक कैडर छोड़ दिया है और वे उत्तर प्रदेश कैडर में आ गए हैं. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने IAS अभिषेक सेहरा का शादी के आधार पर अंतर-कैडर ट्रांसफर किया है.

2025 बैच के अधिकारी हैं दोनों

IAS अभिषेक सेहरा के अंतर-कैडर ट्रांसफर ऑर्डर में उनकी प्रिया मीणा से शादी का उल्लेख किया गया है. प्रिया मीणा उत्तर प्रदेश कैडर में भारतीय वन सेवा की अधिकारी हैं. प्रिया और अभिषेक दोनों ही साल 2025 बैच के अधिकारी हैं.

IIT मंडी से पढ़ाई और UPSC में 366वीं रैंक

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अभिषेक सेहरा ने ऑल इंडिया स्तर पर 366वीं रैंक हासिल की थी. अभिषेक सेहरा मूल रूप से राजस्थान के करौली जिले में श्रीमहावीरजी के पास एक गांव के रहने वाले हैं. वर्तमान में उनका परिवार जयपुर के जगतपुरा में रह रहा है. उन्होंने दसवीं और बारहवीं तक की पढ़ाई दौसा के स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने IIT मंडी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की. 

ias abhishek sehara cadre transfer karnataka to up marries priya meena

रोजाना 10 घंटे की कड़ी मेहनत

बीटेक करने के बाद साल 2022 में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. UPSC 2024 क्रैक करने के बाद अभिषेक सेहरा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे रोजाना दस घंटे पढ़ाई किया करते थे. उनके पिता एक सेवानिवृत्त डॉक्टर हैं.

ऐसे बनाई सफलता की रणनीति

अभिषेक सेहरा ने बताया कि उन्होंने मुख्य परीक्षा से पहले घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था. वे रोजाना दस घंटे पढ़ाई करते थे और हफ्ते में एक दिन पढ़ाई से ब्रेक लेकर खुद पर काम करते थे, जिससे उनका माइंड फ्रेश हो जाता था.

यह भी पढ़ें- संभल से विदाई पर IPS केके ब‍िश्‍नोई के छलके आंसू, पास बैठे DM अंकित खंडेलवाल भी हुए भावुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, Uttar Pradesh, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com