विज्ञापन

कर्नाटक के IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार हो गए लापता, दिल्ली जाने की थी तैयारी

जानकारी के लिए बता दें कि ज्ञानेंद्र कुमार एक 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं. कुछ समय के लिए उन्होंने कर्नाटक लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक के तौर पर भी काम किया है.

कर्नाटक के IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार हो गए लापता, दिल्ली जाने की थी तैयारी
IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार
NDTV

कर्नाटक के IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार 20 अगस्त से लापता चल रहे हैं. उनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप है और उन्हें खोजने की कोशिश जारी है. परिवार का कोई सदस्य भी ज्ञानेंद्र कुमार से बात नहीं कर पाया है.

राज्य के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने घटना की पुष्टि कर दी है. उनका कहना है कि लापता होने की जानकारी जरूर मिली है, लेकिन परिवार की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है. प्रियांक खड़गे ने यह भी बताया है कि आखिरी बार उन्हें केम्पेगौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखा गया था. वे दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे.

वर्तमान में ज्ञानेंद्र कुमार उद्योग और वाणिज्य विभाग में MSME निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं। प्रियांक खड़गे के मुताबिक ज्ञानेंद्र कुमार से किसी भी तरह से संपर्क नहीं हो पा रहा है. एयरपोर्ट से कुछ जानकारी जरूर मिली है, लेकिन मामले की जांच अभी जारी है.

जानकारी के लिए बता दें कि ज्ञानेंद्र कुमार एक 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं. कुछ समय के लिए उन्होंने कर्नाटक लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक के तौर पर भी काम किया है. इसी साल मार्च में उनकी जगह किसी और को वो जिम्मेदारी दी गई है. इस समय कुछ लोग उनके लापता होने को कर्नाटक लोक सेवा आयोग से भी जोड़कर देख रहे हैं. लेकिन इसे लेकर कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- वंदे मातरम पर भाजपा ने पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव

वैसे कुछ दिन पहले ईडी ने KPSC की सदस्य शांता होसमनी और कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी.यह कार्रवाई वेटरनरी ऑफिसर की भर्ती परीक्षा में कथित घोटाले को लेकर की गई थी. अब उस मामले में जांच जारी थी, लेकिन उससे पहले ही ज्ञानेंद्र कुमार गायब बताए जा रहे हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, IAS Officer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com