विज्ञापन

UP: छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत के कुछ घंटे बाद पेड़ से लटका मिला 12वीं का छात्र, मौत

इस घटना में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

UP: छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत के कुछ घंटे बाद पेड़ से लटका मिला 12वीं का छात्र, मौत
उत्तर प्रदेश में 12वीं का छात्र पेड़ से लटका मिला है.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 12वीं कक्षा के एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना शुक्रवार की है. बताया जा रहा है कि छात्रा के परिजनों ने उसी दिन छात्र के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की थी. शिकायत दर्ज होने के कुछ घंटे बाद छात्र का शव एक बाग में पेड़ से लटका मिला.

छात्रा के परिजनों ने की थी शिकायत

पुलिस के अनुसार छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया था कि युवक ने लड़की के साथ मारपीट की और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया. इस संबंध में डायल-112 पर भी सूचना दी गई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही थी.

बाग में मिला शव

शाम को गांव के पास स्थित एक बाग में छात्र का शव पेड़ से लटका मिला. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए.

परिजनों ने सात लोगों पर लगाया आरोप

मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में सात लोगों के नाम बताए हैं. उनका आरोप है कि ये लोग उनके घर आए थे, बेटे के बारे में पूछताछ की थी और बाद में उसकी हत्या कर दी. परिवार ने सभी नामजद लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि छात्र शुक्रवार को स्कूल गया था और उसी दिन उसके खिलाफ शिकायत मिली थी. बाद में उसका शव बरामद हुआ. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं को खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में रील बनाने पर विवाद, मंगोलपुरी में 17 साल के लड़के की हत्या, कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saharanpur News, UP Student Death By Suicide, UP Police Investigation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com