कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने आज घर से निकाल दिए गए बुज़ुर्ग मां-बाप को खुद उनके घर पहुंचाया और उन्हें मारपीट करके घर से निकालने वाले बेटे बहू की जेल भेज दिया. कानपुर के चकेरी इलाके के दो बहुत बुज़ुर्ग मां-बाप आज कमिश्नर के पास पहुंचे थे. वे उनके सामने रोने लगे. उन्होंने बताया कि उनके बेटे और बहू ने घर में उनके कमरे में ताला बंद कर दिया है और उन लोगों को घर से निकाल दिया. उनका इस दुनिया में कोई सहारा नहीं है, वे अब कहां जाएं?
कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि "उन बुज़ुर्ग और बीमार मां-बाप की हालत देखकर बेइंतहा तकलीफ हुई. यह लगा कि कोई मां -बाप के साथ कैसे ऐसा सुलूक कर सकता है?"
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कमिश्नर बुज़ुर्ग मां-बाप को अपने साथ लेकर उनके घर गए. वहां उन्होंने देखा कि उनके कमरे में ताला बंद था. उन्होंने उनकी बहू से मां-बाप के कमरे का ताला खुलवाया. बेटे-बहू को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया. बुज़ुर्ग लोगों की मदद के लिए उनके घर पर पुलिस तैनात की और उन्हें अपना नंबर देकर कहा कि अगर कोई तकलीफ हो तो उन्हें फोन करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं