उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर हैंडपंप से टकराने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. यह घटना पिसावां के गोपामऊ मार्ग पर भकुरहा पुल के निकट हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि भकुरहा पुल के मोड़ पर यह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हैंडपंप से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हैंडपंप का हत्था अरुण की गर्दन को चीरता हुआ उनकी पीठ के आर-पार निकल गया. खून से लथपथ अरुण की तड़पती हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे.
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अरुण के शरीर को हैंडपंप के हत्थे से अलग किया और दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां ले गए. वहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पवन को जिला अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जो हादसे की गंभीरता को और बढ़ाने का कारण बना.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
थानाध्यक्ष पिसावां वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि परिवार को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की अत्यधिक रफ्तार ही इस हादसे का प्रमुख कारण थी. इस घटना ने दिसंबर 2022 में नीलांचल एक्सप्रेस में हुई एक अन्य दर्दनाक घटना की याद ताजा कर दी, जिसमें एक युवक की सीने में सब्बल घुसने से मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें-: असम, मणिपुर समेत पूर्वोत्तर में बारिश-बाढ़ से कोहराम, अब तक 50 की मौत, 1500 गांव जलमग्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं