बाढ़ और भूस्खलन से पूर्वोत्तर का बुरा हाल है. असम से लेकर मणिपुर तक बाढ़, भूस्खलन (Assam Flood Landslide) से हाहाकार मचा हुआ है. जानें जा रही हैं, फसल की जमीन बर्बाद हो गई, लोगों के पास रहने के लिए घर तक नहीं है. खासकर असम और अरुणाचल प्रदेश में हालत बेहद खराब बताए जा रहे हैं. बुधवार को स्थिति में मामूली सुधार जरूर देखा गया, लेकिन हालात बहुत ज्यादा नहीं बदले हैं. बारिश में कुछ हद तक कमी जरूर देखी जा गई लेकिन पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में रात भर भारी बारिश होती रही.
ये भी पढ़ें- बाढ़ का कहर : अरुणाचल में भारी बारिश से पुल ध्वस्त, ड्रोन और एयरड्रॉप से बचाव अभियान जारी
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
#WATCH इंफाल (मणिपुर): इंफाल में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ड्रोन वीडियो हेइक्रमाखोंग क्षेत्र से है। pic.twitter.com/JjIc3RaGqe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
असम में बाढ़-भूस्खलन से 19 मौतें
असम में दो और लोगों की जान चली गई, जिसके बाद सिक्किम समेत सात पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 50 हो गई है. 29 मई से अब तक अकेले असम में 19 लोगों की जान गई है. पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, 29 मई से अब तक अरुणाचल प्रदेश में 12, मेघालय में 6, मिजोरम में 5, सिक्किम में 4, त्रिपुरा में 2 और नागालैंड और मणिपुर में एक-एक जान बाढ़ और भूस्खलन की वजह से गई है.

21 जिलों में 6.79 लाख लोग बारिश-बाढ़ प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जिलों में बाढ़ और बारिश से 6.79 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. 1,494 गांवों में 14,977 हेक्टेयर से ज्यादा फसल भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है. असम के श्रीभूमि में सबसे ज्यादा 2,59,601 लोग प्रभावित है, उसके बाद हैलाकांडी में 1,72,439 और नगांव में 1,02,716 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. राज्य में बाढ़ प्रभावितों के लिए कुल 190 राहत शिविर संचालित किए जा रहे है, जो 39,746 विस्थापित लोगों को आश्रय की सुविधा मुहैया करवा रहे हैं.

PTI फोटो.
असम में आज भारी बारिश का अलर्ट
ब्रह्मपुत्र समेत 8 अन्य नदिया, बुरहिडीहिंग, कोपिली, बराक, सोनाई, रुकनी, धलेश्वरी, कटखल, कुशियारा असम में कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने राज्य में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान जताया है. कहा गया है कि कि धुबरी, दक्षिण सलमारा-मनकाचर, ग्वालपारा और कोकराझार में गरज के साथ बारिश होने और बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

अरुणाचल में बह गया पुल, कटा गांवों का संपर्क
अरुणाचल प्रदेश के डिबांग वैली जिले में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हालात बहुत ही गंभीर हैं. भारी बारिश की वजह से नदी के उफान में पुल बह जाने से गांवों का संपर्क टूट गया है. प्रशासन अब ड्रोन और एयरड्रॉप के जरिए फंसे ग्रामीणों तक राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश में जुटा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं