उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. पहली घटना सीतापुर जिले से सामने आई, जहां शनिवार को एक नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना कानपुर से सामने आई, जहां होली खेलने के बाद गंगा नहाने गए 6 युवक डूब गए. इन दोनों हादसों में हताहत हुए लोगों के परिवार में मातम पसरा है. मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर के शारदा नदी में संतुलन बिगड़ जाने से लोगों से भरी नाव पलट गई. इससे नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई.
अब तक 6 लोगों को ग्रामीणों ने नदी में कूद कर बाहर निकाला. नदी में लापता बच्चे और अन्य लोगों की ग्रामीणों के द्वारा तलाश की जा रही है. 50 से अधिक ग्रामीण लोगों को बचाने के लिए नदी में कूदे. घटना की सूचना पाकर मौके के लिए प्रशासनिक अधिकारी हुए रवाना.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी
बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए लोग एक दिन पूर्व नदी में एक युवक की डूब कर मौत हो जाने से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे. ये सभी नाव में बैठकर जा रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में मचा कोहराम परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह घटना सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के रतनगंज इलाके का है.
कानपुर के दो अलग-अलग घाटों पर 6 युवक गंगा में डूबे
उधर दूसरी ओर कानपुर में होली के बाद गंगा स्नान करने गए 6 युवकों की डूब गए. यह घटना कानपुर के अलग-अलग 2 घाटों पर हुए. अभी तक किसी को लाश नहीं मिली. गोताखोर और एनडीआरएफ की टीमें शवों की तलाश में जुटी है. पहली घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदनपुर गांव के सिलवासा गंगा घाट की.
कानपुर में रील बनाते समय गंगा में डूबे 4 युवक
यहां पर 4 युवकों में से एक युवक रील बनाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, उसे बचाने के प्रयास में 3 अन्य युवक भी डूबे. डूबे हुए लोगों में राहुल सिंह, सुमित सिंह, महेंद्र कुशवाहा उर्फ नीरज और प्रियांशु है. इनके दो अन्य साथी राजकुमार यादव व शिवम साहू गहरे पानी मे न जाने के कारण बच गए.
शनिवार सुबह फिर शुरू हुई तलाश, लेकिन सफलता अभी तक नहीं
पुलिस ने स्टीमर से खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण राहत व बचाव कार्य रोकना पड़ा. शनिवार सुबह एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम द्वारा खोजबीन फिर से की गई शुरू. लेकिन अभीतक किसी की लाश नही मिली. वहीं इसी तरह थाना जाजमऊ इलाके के बुढियाघाट में नहाने के दौरान 2 युवक डूब गए. जिनकी तलाश जारी है.
(सीतापुर से समीर और कानपुर से अरुण अग्रवाल की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं