विज्ञापन

हापुड़: ढाबे पर खौफनाक वारदात, बस से उतरते ही युवक की पीट-पीटकर हत्या; घात लगाए बैठे थे हमलवार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक ढाबे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. मृतक बिजनौर का रहने वाला था और वह बस से दिल्ली जा रहा था.

हापुड़: ढाबे पर खौफनाक वारदात, बस से उतरते ही युवक की पीट-पीटकर हत्या; घात लगाए बैठे थे हमलवार
हापुड़ में युवक की हत्या: जांच में जुटी पुलिस

Hapur Murder: हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-9 पर एक सनसनीखेज हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी. बिजनौर से दिल्ली जा रहा एक युवक बस से उतरकर ढाबे पर खाना खाने पहुंचा ही था कि कार सवार हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.

ढाबे पर एक युवक की बेरहमी से हत्या

घटना हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-9 स्थित बिस्मिल्लाह होटल की हैं, जहां दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से पहुंचे कई हमलावरों ने युवक को घेर लिया और धारदार हथियारों के साथ लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना निर्मम था कि युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.

पहले से घात लगाए बैठे थे हमलवार

मृतक की पहचान बिजनौर निवासी मोहसिन के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, मोहसिन बिजनौर से बस में सवार होकर दिल्ली जा रहा था.  रास्ते में खाना खाने के लिए वह बिस्मिल्लाह होटल पर उतरा था. तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया. गंभीर रूप से घायल मोहसिन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

ये भी पढ़ें: किसान ने बांस के खेत को बना दिया टूरिस्ट स्पॉट: घूमने की फीस 50 रु, कपल 2100 में करा रहे प्री वेडिंग शूट

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं. फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. नेशनल हाईवे पर खुलेआम इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

गढ़ सीओ राहुल यादव ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र मे हाईवे स्थित एक ढाबे पर एक युवक पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी. घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बिजनौर निवासी मोहसिन के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. प्रथम दृष्टि सामने आया कि हत्यारोपी मृतक के गांव की ही रहने वाले हैं, जिनका ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Monsoon: एक जगह रुका मानसून, MP के 40 जिलों में नहीं पहुंचा, आधे छत्तीसगढ़ को भी इंतजार, क्या कह रहा मौसम विभाग

ये भी पढ़ें: Success Story: 10वीं में स्कूल छोड़ना पड़ा, MPPSC में 6 बार मिली असफलता, अब पहली रैंक लाकर बने FSO अधिकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur Murder, Hapur News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com