विज्ञापन

मेरठ में आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला; सुबह खेत के लिए निकले... अब कभी नहीं लौटेंगे, किसान का मिला शव

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के किथौली गांव में 55 वर्षीय किसान लख्मी का शव गन्ने के खेत में मिला है. परिजनों का आरोप है कि आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला किया.

मेरठ में आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला; सुबह खेत के लिए निकले... अब कभी नहीं लौटेंगे, किसान का मिला शव
मेरठ में आवारा कुत्तों के झुंड का आतंक, गन्ने के खेत में किसान की मौत; गांव में दहशत और गुस्सा
मेरठ:

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के किथौली गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है. 55 वर्षीय किसान लख्मी रोज की तरह सुबह खेत में काम करने निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी सुबह होगी. देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंता में पड़ गए और उनकी तलाश शुरू की. जब परिवार के लोग गन्ने के खेत तक पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. खेत में लख्मी का शव पड़ा था और आसपास कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था.

सुबह खेत गए, अब कभी नहीं लौटेंगे : परिवार

ग्रामीणों के अनुसार किथौली गांव निवासी लख्मी मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गन्ने के खेत में बंधाई का काम करने के लिए घर से निकले थे. परिवार को उम्मीद थी कि वह शाम तक वापस लौट आएंगे, लेकिन देर शाम तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. परिवार और ग्रामीण उनकी तलाश करते हुए गन्ने के खेत तक पहुंचे. वहां जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया. 

परिजनों का आरोप है कि खेत में लख्मी का शव पड़ा हुआ था और उसके आसपास आवारा कुत्तों का झुंड मौजूद था. परिवार के लोगों ने शोर मचाकर और डंडे लेकर कुत्तों को मौके से भगाया.

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेत पर पहुंच गए.

Meerut Stray Dog Attack: कुत्तों के हमले से किसान की मौत

Meerut Stray Dog Attack: कुत्तों के हमले से किसान की मौत

गांव में गुस्सा भी और दहशत भी

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. लोगों का कहना है कि गांव और खेतों के आसपास लंबे समय से आवारा कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी कई बार लोगों और पशुओं पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. गांव के लोगों ने प्रशासन से तत्काल अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने और इलाके को सुरक्षित बनाने की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. शुरुआती जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

जंगली जानवर के हमले की भी जांच

जहां परिजन और ग्रामीण आवारा कुत्तों के हमले को मौत की वजह बता रहे हैं, वहीं पुलिस जंगली जानवर के हमले की संभावना की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : डेढ़ साल की बच्ची की मौत के बाद फिर आवारा कुत्तों का कहर; रायचूर में 4 साल के मासूम का सिर नोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut News, Stray Dog Attack, Farmer Death, Farmer Death In Farm, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com