विज्ञापन

बदायूं में कार की टक्‍कर से गाय की मौत के बाद भीड़ ने की डॉक्‍टर को प‍िटाई, वाहन में तोड़फोड़, 4 ह‍िरासत में

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

बदायूं में कार की टक्‍कर से गाय की मौत के बाद भीड़ ने की डॉक्‍टर को प‍िटाई, वाहन में तोड़फोड़, 4 ह‍िरासत में
  • डॉक्‍टर की कार से गाय की हो गई थी टक्कर
  • लोगों ने डॉक्टर से मारपीट की और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में डॉक्‍टर की कार की टक्कर से एक गाय की मौत के बाद नाराज लोगों ने डॉक्टर से मारपीट की और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी. पुलिस ने बताया क‍ि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

पुल‍िस ने बताया क‍ि अलापुर थाना क्षेत्र की म्याऊं पुलिस चौकी के पास स्थित बिचपुरी गांव में बदायूं के उसावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक राहुल सिद्धार्थ मंगलवार शाम कार से बदायूं लौट रहे थे, तभी उनकी कार से एक गाय टकरा गई. पुलिस ने बताया कि बाद में उपचार के दौरान गाय ने दम तोड़ दिया. गाय के मारे जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. मौके पर जुटी भीड़ ने चिकित्सक से धक्का-मुक्की और मारपीट की.

पुल‍िसकर्मि‍यों की मौजूदगी में डॉक्‍टर से मारपीट

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कुछ लोग चिकित्सक से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं और पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद नजर आ रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने चिकित्सक के नशे में होने का आरोप भी लगाया, लेकिन चिकित्सकीय जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई.

चार लोगों को ह‍िरासत में ल‍िया गया, पूछताछ जारी

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सिंह ने बताया कि चिकित्सक का मंगलवार को चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया था, जिसके बाद वह मुरादाबाद चले गए. उन्होंने बताया कि चिकित्सक की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें-  खाली रोड, तेज रफ्तार, डिवाइडर.. ऐसे पलटी अतीक के बेटे अबान की कार, सामने आया वीडियो

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budaun, Budaun News, UP News, Uttar Pradesh News, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com