विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में दो स्कूल बसों की भीषण टक्कर, 12 से ज्यादा मासूमों को आई गंभीर चोटें; सामने आया VIDEO

School Buses Accident: हादसा ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में हुआ है, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने जीजस मैरी स्कूल की बस को टक्कर मार दी. इसमें दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं.

ग्रेटर नोएडा में दो स्कूल बसों की भीषण टक्कर, 12 से ज्यादा मासूमों को आई गंभीर चोटें; सामने आया VIDEO
अस्पताल में भर्ती बच्चे.

School Buses Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूल बस ने दूसरी स्कूल की बस को जोरदार टक्कर मार दी. इस दौरान 12 से ज्यादा बच्चे हादसे का शिकार हो गए हैं. उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्चों को गंभीर चोटें भी आई हैं, जिनसे खून निकल रहा है.

जानकारी के अनुसार, दादरी थाना क्षेत्र इलाके के रूपवास गांव के पास यह हादसा सुबह तड़के करीब 7:30 बजे हुआ है. जीजस मैरी स्कूल (Jesus Mary School ) में पढ़ने वाले छात्रों से भरी बस की रामाज्ञ स्कूल ( Ram Yagya School) की बस से सामने से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के समय जीसस मैरी स्कूल की बस में करीब 25 बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बस खाली बताई जा रही है.
Latest and Breaking News on NDTV

हादसे के बाद मौके पर बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य बचाव शुरू किया और पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और बस चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया.

चालक की हालत नाजुक

डॉक्टर की टीम ने बताया कि ज्यादातर बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कुछ बच्चों को ज्यादा चोटे लगने के कारण निगरानी में रखा गया है. उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. वहीं, हादसे में स्कूल बस का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसके सिर में गहरी चोट आई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर के अनुसार, चालक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है. बता दें कि जीजस मैरी स्कूल के 12  से छात्र घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही अभिभावक भी पहुंच गए.

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

सभी घायल मासूमों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों स्कूलों बसों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर दिख रही है. टक्कर इतनी तेज थी कि भिड़ंत की जोर से आवाज आई है और लोग आसपास के लोग घर से निकलकर बाहर आ गए.

लापरवाही पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की एक बड़ी वजह लापरवाही हो सकती है. वहीं, अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि स्कूल बसों की तेज रफ्तार बच्चों की जान जोखिम में डाल सकती है.

पुलिस ने क्या कहा

 एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 7  बजे के आसपास डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि दो स्कूल बसों की आपस में भिड़ंत हो गई है. सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और सभी स्कूल के बच्चों को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, बस चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि दूसरी बस का चालक मौके से फरार है उसकी तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें- नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com