विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा कांड में जुड़ा सास, बहू और साजिश का एंगल, 5 की मौत में बड़ी बहू के सनसनीखेज आरोप

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों के मृत पाए जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फूड पॉइजनिंग की आशंका के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. वहीं, बहू ने अपनी सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ग्रेटर नोएडा कांड में जुड़ा सास, बहू और साजिश का एंगल, 5 की मौत में बड़ी बहू के सनसनीखेज आरोप
ग्रेटर नोए़डा में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला पूरा परिवार (Photo: NDTV)
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को एक ही परिवार के पांच सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि ये मौतें फूड पॉइजनिंग का मामला हो सकती हैं. जान गंवाने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस ने मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), उनके बेटों लड्डू (11), साक्षात (3) और बेटी मिष्टी (7) के रूप में की है. पड़ोसियों और महेश (मृतकों में से एक) की मां ने बताया कि परिवार ने पिछली रात नूडल्स खाए थे. मौत के पीछे असली वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मृतक महेश की भाभी नीरज का दावा है कि परिवार की संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे वक्त से चल रहे विवाद की वजह से परिवार में तनाव का माहौल था. उनका आरोप है कि इस घटना के लिए मेरी सास चंद्रवती जिम्मेदार हैं. हालांकि, इस आरोप की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

नीरज का दावा है कि चंद्रवती ने दिल्ली वाला घर अपनी बड़ी बेटी के नाम और रबूपुरा वाला घर अपनी छोटी बेटी के नाम कर दिया था.

कुछ दिनों पहले नीरज के पति की सुसाइड से मौत हो गई थी. यह बात भी सामने आई है कि वह पारिवारिक कलह की वजह से ऐसा कदम उठाने को मजबूर हुआ था. वे आरोप लगाते हुए कहती हैं कि मेरे पति की मौत के बाद मुझे घर से निकाल दिया गया था. मेरे दिवंगत देवर ने मुझे भरोसा दिलाया था कि आगे चलकर पूरा परिवार फिर से एक साथ रहेगा. महिला ने आगे बताया कि घटना के बाद चंद्रवती की दोनों बेटियों में से कोई भी वहां नहीं पहुंचीं. उसने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

खाद्य विभाग की शुरुआती जांच में 'फूड पॉइजनिंग' की संभावना जताई गई है, जिसके कारण उल्टी जैसे लक्षण हो सकते हैं. पुलिस मौतों के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. अभी तक न तो 'फूड पॉइजनिंग' की बात और न ही संपत्ति विवाद से जुड़े आरोपों की पुष्टि हुई है कि यही मौतों का कारण हैं.

यह भी पढ़ें | 5 लाख में मासूम का सौदा! मामी की साजिश से हुआ अपहरण, पुलिस मुठभेड़ के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें | बेटियों के नाम की संपत्ति, पहले बड़े बेटे की मौत अब छोटे का परिवार खत्म: ग्रेटर नोएडा 5 मौत में बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Greater Noida, Food Poinsoning, Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com