CM Yogi Adityanath Viral Video Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर परिसर (Gorakhnath Temple) में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की नियमित मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बेहद भावुक और मानवीय क्षण देखने को मिला. कानपुर से आईं पांच वर्षीय नन्हीं बच्ची यशस्विनी ने मुख्यमंत्री को खिलौना बुलडोजर भेंट कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मासूम बच्चों को गिफ्ट व चॉकलेट देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज कानपुर की 4 वर्षीय यशस्विनी सिंह के 'गिफ्ट' ने हंसने पर मजबूर कर दिया. यशस्विनी ने सीएम से कहा, आपके लिए गिफ्ट लाएं हैं, पहले आंखें बंद करिए. इसके बाद यशस्विनी ने एक छोटा सा बुलडोजर (खिलौना) मुख्यमंत्री के हाथों में सौंप दिया. सरप्राइज गिफ्ट देखते ही सीएम भी हंस पड़े.
यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है,
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) March 27, 2026
यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है...
आज @GorakhnathMndr परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया। pic.twitter.com/TEZbunWL6P
सीएम योगी ने X पर साझा किया वीडियो
गिफ्ट देखकर मुख्यमंत्री समेत वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर हंसी बिखर गई. इस मुलाकात का वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया. उन्होंने लिखा “यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है. यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है.”सीएम ने इस पोस्ट में गोरखनाथ मंदिर परिसर में हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
“सीएम अंकल ने मुझे चॉकलेट दी”
शोभायमान मुलाकात के बाद जब पत्रकारों ने यशस्विनी से पूछा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें क्या दिया, तो बच्ची ने मासूमियत से जवाब दिया “योगी जी ने मुझे चॉकलेट दी.” यशस्विनी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने खिलौना लेकर थोड़ी देर बाद हंसते हुए उसे वापस कर दिया और कहा कि वह खूब पढ़ाई करे और खेलते रहे.
VIDEO | Gorakhpur, Uttar Pradesh: Five-year-old Yashasvini from Kanpur gifted a toy bulldozer to CM Yogi Adityanath during his morning walk at Gorakhnath Temple.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
The child says, "Yogi ji gave me chocolate and I gifted him a bulldozer. But he returned it to me and told me to… pic.twitter.com/aJVA61S4Hd
यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपको बुलडोजर प्रिय है, इसलिए मैं आपको गिफ्ट कर रही हूं. यशस्विनी सिंह कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है. वह अपने पिता अभय सिंह राजावत व मां प्रियदम्वा सिंह के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर से आशीर्वाद लेने के लिए गोरखपुर आई थी. यशस्विनी मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुश नजर आई.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
मुख्यमंत्री द्वारा साझा किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग बच्ची की सादगी और मासूम भाव को सराह रहे हैं, वहीं इसे एक सहज और मानवीय पल के रूप में देखा जा रहा है.
मासूम नजरों से दिखा भरोसे का भाव
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर शब्द अक्सर प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़कर चर्चा में रहता है, लेकिन इस घटना में वही बुलडोजर एक मासूम बच्ची के खिलौने के रूप में सामने आया. यह दृश्य बताता है कि सत्ता और आम जन के बीच कभी-कभी ऐसे पल भी होते हैं, जो औपचारिकता से अलग मानवीय संवेदनाओं को उजागर कर देते हैं.
यह भी पढ़ें : बुलडोजर चलेगा तो चिल्लाना मत, कफ सिरप कांड पर सीएम योगी
यह भी पढ़ें : रामनवमी पर अयोध्या में भव्य उत्सव; रोशनी और फूलों से सजा राम मंदिर, 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
यह भी पढ़ें : ओडिशा की अंजली का रायपुर में कमाल; वैन ड्राइवर की बेटी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की पहली महिला गोल्ड मेडलिस्ट
यह भी पढ़ें : पुणे में रामनवमी शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष; युवक पर कोयते से 17 वार, भारी पुलिस बल तैनात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं