विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2024

यूपी : मोबाइल दिलाने के बहाने युवती को गाड़ी के अंदर बुलाया, फिर चलती कार में किया गैंगरेप

शनिवार की देर शाम दलित महिला अपने पति व पुत्री के साथ किसी कार्यवश अपने रिश्तेदारी में गई थी. वहां पर पंतनगर मोहल्ला निवासी आरिफ और बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी रिजवान ने उसकी पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया.

यूपी : मोबाइल दिलाने के बहाने युवती को गाड़ी के अंदर बुलाया, फिर चलती कार में किया गैंगरेप
गोंडा:

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने सोमवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली दलित महिला ने दो युवकों पर, अपनी 17 वर्षीय पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था.

क्या है पूरा मामला?

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, शनिवार की देर शाम दलित महिला अपने पति व पुत्री के साथ किसी कार्यवश अपने रिश्तेदारी में गई थी. वहां पर पंतनगर मोहल्ला निवासी आरिफ और बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी रिजवान ने उसकी पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया. उसे लेकर वे सर्कुलर रोड पर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने चलती कार में ही सामूहिक दुष्कर्म किया.

आरोपी फरार

पाठक ने बताया कि इस बीच कार अनियंत्रित होकर बिजली के एक खंभे से टकरा गई जिसके बाद आरोपी कार को वहीं छोड़कर भाग गये. किसी तरह देर रात घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद रविवार को उसकी मां की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई.

उन्होंने बताया कि प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण व अन्य कार्यवाही के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है.

पाठक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरिफ ने अपने दोस्त से उसकी कार किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जाने के लिए मांगी थी. घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है.

प्रमुख बातें

  1. यूपी के गोंडा जिले में दलित किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है.
  2. मोबाइल दिलाने के बहाने 17 साल की दलित किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म
  3. गोंडा अयोध्या हाईवे पर सुनसान सड़क पर चलती कार में इन दोनों हैवानों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया.
  4. उसके बाद जब कार बिजली के पोल से टकरा गई तब दोनों उतर कर भाग निकले.
पीड़िता ने घर पहुंच कर अपनी मां से आप बीती बताई. जिसके बाद पीड़ित युवती की मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वहीं पीड़िता का मेडिकल कराकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gonda News In Hindi, Dalit Girl Raped In Uttar Pradesh, Uttar Pradesh News, Crime News, UP News Gonda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com