विज्ञापन

सस्ते सोने पर निवेश करना पड़ा महंगा,एक झटके में गंवाए 50 लाख, गाजियाबाद के शख्स से फ्रॉड

देश में सोने के दाम में रोज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आसमान छूते दाम नीचे भी आए,लेकिन इसने ठगों को एक्टिव कर दिया और इनके झांसे में गाजियाबाद का एक युवक आ गया जिसे 50 लाख का झटका लगा है.

सस्ते सोने पर निवेश करना पड़ा महंगा,एक झटके में गंवाए 50 लाख, गाजियाबाद के शख्स से फ्रॉड
  • गाजियाबाद के कशिश को सस्ते सोने के नाम पर पचास लाख रुपए का नुकसान
  • ठग गुलशन ने कशिश से सोना लाने का वादा कर पैसे लिए और फिर फरार हो गया
  • सोने के दाम में उतार-चढ़ाव के कारण ठग सक्रिय,लोगों को झांसे में लेकर पैसे ठग रहे
गाजियाबाद:

देश में सोने के दाम में रोज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आसमान छूते दाम नीचे भी आए,लेकिन इसने ठगों को एक्टिव कर दिया और इनके झांसे में गाजियाबाद का एक युवक आ गया जिसे 50 लाख का झटका लगा है. ठगी का शिकार हुए कशिश को सोने के नाम पर प्रोफिट कमाने की सनक चढ़ी और वह इन ठगों के चक्कर में सब गंवा बैठा.

गाजियाबाद का रहने वाला कशिश सस्ते सोने के नाम पर प्रोफिट कमाना चाहता था. सोने के घटते दाम देख दूसरी ओर ठग भी एक्टिव हो गए.किसी जानकार के भरोसे सोना खरीदने के नाम पर गुलशन नाम के व्यक्ति से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के रंजीत नगर इलाके में संपर्क किया गया। गुलशन ने भरोसे की चाशनी में मीठी बातों का तड़का लगाया,पचास लाख रुपए लिए,सोना लाने का वादा किया और दूसरे दरवाजे से रफूचक्कर हो गया.

गाजियाबाद के कशिश को जब सच्चाई पता चली तो उनके तो तोते उड़ गए. जिस गुलशन पर कशिश ने भरोसा किया वह अब उसे 50 लाख का चूना लगाकर फरार हो गया.अब न सोना है,न गुलशन है,बस बचा है तो अफसोस और खाली हांथ. सोचा था सोने में निवेश करेंगे,लेकिन कशिश को भरोसे के नाम पर घाटा मिला.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad News In Hindi, Gold News, Ghaziabad Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com