विज्ञापन

पानीपत से लापता किशोरी गाजियाबाद के खोड़ा में मिली, सुभान अली और उसका भाई पुलिस की गिरफ्त में

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (खोड़ा) में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है. हरियाणा के पानीपत से लापता नाबालिग हिंदू लड़की को दो सगे भाइयों के चंगुल से छुड़ाया गया. जानें पूरा मामला.

पानीपत से लापता किशोरी गाजियाबाद के खोड़ा में मिली, सुभान अली और उसका भाई पुलिस की गिरफ्त में
पानीपत से लापता किशोरी गाजियाबाद के खोड़ा में मिली, सुभान अली और उसका भाई पुलिस की गिरफ्त में
Pintu tomar

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत आने वाले खोड़ा थाना क्षेत्र में कथित 'लव जिहाद' का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां हरियाणा के पानीपत से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक नाबालिग हिंदू किशोरी को बरामद किया गया है. इस पूरे ऑपरेशन के पीछे हिंदू रक्षा दल की सक्रियता और गाजियाबाद व पानीपत पुलिस का संयुक्त समन्वय रहा.

पहचान छिपाकर रह रहे थे आरोपी भाई

मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी सुभान अली और उसका सगा भाई, किशोरी को पानीपत से बहला-फुसलाकर गाजियाबाद के घनी आबादी वाले खोड़ा इलाके में ले आए थे. यहां दोनों आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहे थे, ताकि पुलिस या किसी सामाजिक संगठन को उन पर शक न हो. बता दें कि किशोरी की गुमशुदगी के संबंध में पानीपत के सेक्टर-9 थाने में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज थी और हरियाणा पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी.

वेश बदलकर संगठन ने किया भंडाफोड़

इस मामले में हिंदू रक्षा दल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही. संगठन के खोड़ा अध्यक्ष सोनू शर्मा को इलाके में कुछ संदिग्धों के होने की गुप्त सूचना मिली थी. मामले की पुष्टि करने के लिए कार्यकर्ताओं ने स्वयं अपनी पहचान बदलकर और 'मुस्लिम' बनकर संदिग्धों के करीब जाने का प्रयास किया. जब यह पूरी तरह साफ हो गया कि कमरे में मौजूद लड़की वही है जिसकी तलाश पानीपत पुलिस को है, तब संगठन ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को दबोच लिया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया.

हर‍ियाणा की पानीपत पुल‍िस करेगी आगे की कार्रवाई

सूचना मिलते ही गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चूंकि मामला हरियाणा में दर्ज था, इसलिए तुरंत पानीपत पुलिस से संपर्क साधा गया. पानीपत पुलिस की टीम गाजियाबाद पहुंची, जिसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर नाबालिग लड़की और दोनों आरोपियों को उनके सुपुर्द कर दिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस साजिश के पीछे के अन्य पहलुओं को उजागर किया जा सके.

यह भी पढ़ें- शादी के बाद हलवाई ने पेमेंट मांगा तो ग्राइंडर से हाथ काटे! दुल्‍हन के प‍िता ने की हैवान‍ियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad News, Khoda Love Jihad Case, Panipat Police, Hindu Raksha Dal, Minor Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com