विज्ञापन

प्रेमिका की शादी में प्रेमी ने दी जान, परिजनों ने मंडप में ले जाकर रख दिया शव, दूल्हा भी चौंक गया

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी के दिन फांसी लगाकर जान दे दी. प्रेमी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए उसका शव प्रेमिका के शादी के मंडप में रखकर भारी हंगामा किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रेमिका की शादी में प्रेमी ने दी जान, परिजनों ने मंडप में ले जाकर रख दिया शव, दूल्हा भी चौंक गया
प्रेमिका की शादी में प्रेमी ने दी जान, परिजनों ने मंडप में ले जाकर रख दिया शव; शहनाइयों के बीच पसरा मातम
BRAJESH PANTH

यूपी के ललितपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक प्रेमी का शव उसकी ही प्रेमिका की शादी के मंडप में रखकर हंगामा किया गया है. प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

पूरा मामला ललितपुर ज‍िले के थाना बालाबेहट के बजरंग गढ़ गांव का है. 25 अप्रैल को युवती की शादी की शहनाई बज रही थी. बारात दरवाजे पर पहुंची वरमाला हुई और सारी रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई, लेकिन सुबह होते ही शादी की पूरी खुशियां उस समय हंगामे में बदल गई जब एक युवक का शव ग्रामीणों ने युवती की शादी के मंडप लाकर रख दिया. मंडप में शव रखते ही हंगामा हो गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला.  

man dead body found in girlfriend wedding mandap lalitpur uttar pradesh

man dead body found in girlfriend wedding mandap lalitpur uttar pradesh
Photo Credit: BRAJESH PANTH

प्रेमिका के घर के पीछे एक पेड़ से लगाई फांसी

दरअसल, गांव का ही रहने वाला अजय आदिवासी का गांव की ही रोशनी आदिवासी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 25 अप्रैल को प्रेमिका रोशनी की शादी थी और बारात उसके घर पहुंची. इसके बाद अजय यह सब बर्दाश्त नहीं कर सका और प्रेमिका के घर के पीछे ही एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. सुबह जब लोगों ने अजय का शव पेड़ पर लटकता देखा तो हंगामा खड़ा हो गया. अजय के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या कर आरोप लगाते हुए शव पेड़ से उतारकर लड़की के शादी वाले मंडप रखकर हंगामा खड़ा कर दिया.

परिजनों ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

मृतक अजय के पिता ने रामचरण ने बताया कि उसके पुत्र का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शाम को वह शादी समारोह में खाना खाने गया था, लेकिन लड़की के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और शव घर के पीछे लेड से टांग दिया. पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है जबकि मृतक शरीर पर नीचे से ऊपर तक चोट के निशान है. उन्होंने कोई हंगामा नहीं किया है शव पेड़ से उतारकर केबल मंडप में रखा था.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

सीओ पाली अजय कुमार ने फोन पर बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी बहरहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. युवती की शादी हो गई. वो दूल्‍हे के साथ चली गई.

यह भी पढ़ें- शादी के बाद हलवाई ने पेमेंट मांगा तो ग्राइंडर से हाथ काटे! दुल्‍हन के प‍िता ने की हैवान‍ियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalitpur News, Uttar Pradesh Crime, Suicide Or Murder Case, Bajrang Garh Village, Prem Prasang Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com