विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2019

लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार का फैसला, गायों को लाने ले जाने के लिए गौ सेवा आयोग देगा प्रमाण पत्र, करेगा सुरक्षा इंतजाम

देश भर में गौ तस्करी के आरोप में मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं.

लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार का फैसला, गायों को लाने ले जाने के लिए गौ सेवा आयोग देगा प्रमाण पत्र, करेगा सुरक्षा इंतजाम
गौ सेवा आयोग का गठन उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग अधिनियम, 1999 के अंतर्गत किया गया था.
  • गौ सेवा आयोग देगा प्रमाण पत्र और सुरक्षा
  • लिंचिंग की घटनाओं को देखते हुए लिया गया फैसला
  • देश भर में बढ़ रहीं गौ तस्करी के आरोप में लिंचिंग की घटनाएं
लखनऊ:

देश भर मे गौ तस्करी के शक में बढ़ती लिंचिंग की घटनाओं के मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अब गायों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए गौ सेवा आयोग एक प्रमाण पत्र जारी करेगा. साथ ही आयोग सुरक्षा के इंतजाम भी सुनिश्चित करेगा ताकि गाय ले जा रहे लोगों के साथ तस्करी के आरोप में लोग मारपीट न कर सकें. 

इससे पहले जनवरी में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सूबे में बने कांजी हाउस का नाम बदलकर गौ संरक्षण केंद्र कर दिया था. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेसहारा एवं आवारा पशुओं को गो-संरक्षण केन्द्रों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए थे. साथ ही राज्य में गायों के आश्रय स्थलों के वित्तीय प्रबंधन के लिए आबकारी विभाग शराब पर दो प्रतिशत 'गौ कल्याण उपकर' लगाने का प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में लाया गया है.

यूपी में शराब पर लगेगा 'गौ कल्याण उपकर', योगी सरकार ने गायों के शेल्टरों के लिए दिए 100 करोड़ रुपए

मालूम हो बीते साल दिसंबर में यूपी के बुलंदशहर में ही गोकशी के शक में भारी हिंसा हुई थी. इस मामले में एक खेत में गोवंश के अवशेष मिले थे, जिसके बाद में भीड़ उग्र हो गई. पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने हिंसा शुरू कर दी. इस घटना में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और सुमित नामक आम नागरिक की मौत हो गई थी.  

चुनाव से पहले CM शिवराज ने किया ऐलान, मध्यप्रदेश में बनेगा गौ मंत्रालय

हाल ही में बीते रविवार को मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के खालवा में दो दर्जन से अधिक लोगों को कथित गौ-रक्षकों ने गायों की तस्करी के आरोप में पकड़कर और रस्सी से बांधकर मारपीट की थी. बाद में इन लोगों ने थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया गया. इतना ही नहीं इन लोगों से रास्ते भर गौ-माता की जय के नारे लगवाये गए, जिसका वीडियो भी सामने आया था. 

वीडियो: बुलंदशहर गोकशी मामले में पुलिस का यू टर्न
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gau Seva Aayog, Yogi Adityanath, Mob Lynching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com