विज्ञापन

प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान का मां गंगा ने कराया स्नान, सीढ़ियों से छर-छर कर बहता आया पानी, VIDEO

चरण पखारे गंगे मैया, सोहे श्री हनुमान. प्रयागराज की पावन धरती, जहाँ साक्षात बसे भगवान... प्रयागराज में आज तड़के सुबह मां गंगा ने लेटे हुए हनुमान जी का स्नान कराया. देखें तस्वीरें-वीडियो.

प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान का मां गंगा ने कराया स्नान, सीढ़ियों से छर-छर कर बहता आया पानी, VIDEO
प्रयागराज में मां गंगा ने लेटे हुए हनुमान जी आज तड़के सुबह स्नान करवाया.
NDTV
प्रयागराज:

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और हिमायली इलाकों में हो रही बारिश के बीच बीते कुछ दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इससे गंगा किनारे बसे यूपी, बिहार के शहरों में गंगा के पानी का फैलाव बढ़ा है. वाराणसी, प्रयागराज हो बिहार के बक्सर, पटना, मुंगेर गंगा किनारे स्थित इन जिलों में पानी का फैलाव नदी के बहाव एरिया से आगे बढ़ चुका है. इसी कड़ी में प्रयागराज में गंगा का पानी लेटे हुए हनुमान मंदिर तक पहुंचा. मां गंगा ने लेटे हुए हनुमान जी का स्नान कराया. सीढ़ियों से छर-छर कर बहता गंगा का पानी आया और गर्भगृह में लेटे हुए हनुमान मंदिर का स्नान कराया. मंदिर में गंगा के पानी के प्रवेश के बीच पंडितों ने पूजा-अर्चना की. इसका वीडियो भी सामने आया है. 

वीडियो में मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग बड़ी श्रद्धा भाव से लेटे हुए हनुमान जी के साथ-साथ मां गंगा की पूजा करते नजर आए. पूजा के बाद लेटे हुए हनुमान जी के साथ-साथ मां गंगा के भी जयकारे लगे. 

चरण पखारे गंगे मैया, सोहे श्री हनुमान.
प्रयागराज की पावन धरती, जहाँ साक्षात बसे भगवान... 

प्रयागराज के श्री बड़े हनुमान जी मंदिर संगम प्रयाग के फेसबुक पेज पर इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की गई है. पोस्ट में लिखा गया है कि आज का दिन प्रयागराज और समस्त हनुमान भक्तों के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली और मंगलकारी है! तीर्थराज प्रयागराज में पतित पावनी मां गंगा जी ने संगम तट पर विराजमान श्री बड़े हनुमान जी महाराज को भव्य स्नान कराया.

​यह अलौकिक दृश्य न केवल आंखों को तृप्त करने वाला है, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के लिए सुख-समृद्धि का प्रतीक है. जयकारों से गूंज उठा है संगम तट. पोस्ट में बताया गया कि रविवार 30 अगस्त 2026 सुबह 3:45 बजे ​मां गंगा ने लेटे हुए हनुमान मंदिर का स्नान कराया. 

यह भी पढ़ें - गंगा, गंडक, घाघरा, कोसी... बिहार में उफान पर नदियां, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा- तस्वीरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganga Water, Ganga Water Level, Prayagraj, Prayagraj News, Prayagraj News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com