विज्ञापन

नाले में मिली युवक की लाश, पोस्टमार्टम के दौरान बवाल; राजेपुर में पुलिस पर पथराव

UP Crime News: फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में युवक की लाश मिलने के बाद पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस पर पथराव. दो दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल, जांच जारी. पढ़िए पूरी खबर.

नाले में मिली युवक की लाश, पोस्टमार्टम के दौरान बवाल; राजेपुर में पुलिस पर पथराव
नाले में लाश मिलने के बाद राजेपुर में बवाल, पुलिस घायल

UP Crime News: राजेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हालात बिगड़ गए जब नाले में मिले 25 वर्षीय युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई. पुलिस द्वारा प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण नशे की हालत में नाले में गिरना बताए जाने से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. इसी दौरान शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था कि भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी. घटना में दो दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. भारी पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति काबू में लाई गई. NDTV के लिए शिव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट.

नाले में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह राजेपुर थाना क्षेत्र में नाले में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली. मृतक की पहचान 25 वर्षीय ब्रजेश के रूप में हुई. सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की प्राथमिक जांच की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.

UP Crime News: पुलिस से बहस

UP Crime News: पुलिस से बहस

मौत के कारण को लेकर बढ़ा विवाद

जांच के दौरान पुलिस ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण शराब के नशे में नाले में गिरना बताया. इसी बात को लेकर परिजन और ग्रामीण असहमत हो गए और पुलिस से उनकी तीखी बहस हो गई. देखते ही देखते यह बहस झड़प में बदल गई.

पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस पर पथराव

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के समय आक्रोशित भीड़ ने अचानक पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना में दो दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया.

UP Crime News: पथराव करते लोग

UP Crime News: पथराव करते लोग

अधिकारी पहुंचे मौके पर

पथराव की सूचना मिलते ही सीओ, एएसपी और एसपी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. अतिरिक्त बल तैनात कर हालात को नियंत्रित किया गया. पुलिस ने उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर धरपकड़ शुरू कर दी.

महिलाओं समेत कई लोग हिरासत में

पुलिस ने पथराव कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं. गांव में लगातार दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है.

एसपी का बयान

एसपी आरती सिंह ने बताया, “नाले में युवक का शव मिला था. पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर रही थी, तभी आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया. पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.”पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी.

यह भी पढ़ें : महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने; पत्थरबाजी में 6 घायल

यह भी पढ़ें : ढेंकानाल में ‘टावर प्रोटेस्ट': नौकरी बहाली और मां के इलाज की मांग को लेकर पूर्व OSAP जवान मोबाइल टावर पर चढ़ा

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में पाकिस्तानी साइबर नेटवर्क का भंडाफोड़, होटल से 4 एजेंट गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त 13 मई को; गोटेगांव से CM मोहन ट्रांसफर करेंगे ₹1500-1500

लेखक के बारे में
img
अजय कुमार पटेल
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajepur News, Farrukhabad, UP News, Stone Pelting On Police, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com