विज्ञापन

कानपुर में खंड शिक्षा अधिकारी के कमरे में नशे में आराम फरमाते बाबू का VIDEO वायरल, जांच शुरू

कानपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय के अधीन आने वाले खंड शिक्षा कार्यालय, शास्त्री नगर का एक वीड‍ियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कर्मचारी कथित रूप से नशे की हालत में अधिकारी के कक्ष में नशे की हालत में आराम फरमाता हुआ दिखाई दे रहा है. 

कानपुर में खंड शिक्षा अधिकारी के कमरे में नशे में आराम फरमाते बाबू का VIDEO वायरल, जांच शुरू
वायरल वीड‍ियो का स्‍क्रीनशॉट.

कानपुर। सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और कार्य संस्कृति पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो शिक्षा विभाग के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय के अधीन आने वाले खंड शिक्षा कार्यालय, शास्त्री नगर का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक कर्मचारी कथित रूप से नशे की हालत में अधिकारी के कक्ष के फर्श पर नशे की हालत में लेटकर आराम फरमाता हुआ दिखाई दे रहा है. 

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले कर्मचारी का नाम अनिल कुमार शर्मा है, जिनकी विभाग में वर्ष 2006 से तैनाती बताई जा रही है. कर्मचारी विभाग में वरिष्ठ कार्यालय सहायक के पद पर तैनात बताया जा रहा है, वायरल वीडियो के बाद विभागीय कार्यप्रणाली और अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

BSA ने कहा- खंड शिक्षा अधिकारी कर रहे जांच

मामले को लेकर जब कानपुर शिक्षा अधिकारी (BSA) हरिओम से NDTV ने फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी कुछ कर्मचारियों और वायरल वीडियो के माध्यम से मिली है. इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी दीपक अवस्थी से कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी. 

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई 

उन्होंने यह भी बताया कि वायरल वीडियो और सामने आई तस्वीरों का विभाग ने संज्ञान लिया है, वीडियो की जांच भी की जा रही है कि वीडियो में दिख रहा कर्मचारी नशे में था या नहीं. इन सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है, साथ ही मामले में संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

मोबाइल में पत‍ि-बेटे की फोटो द‍िखाकर चलाया चाकू, मह‍िला को डराकर लूटने वाले 3 बदमाश मुठभेड़ में ग‍िरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News, Kanpur News In Hindi, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com