विज्ञापन

धनतेरस पर CM योगी की अपील : गिफ्ट करें ODOP उत्पाद, लोकल वाली दिवाली से कारीगरों के घर जलेगा स्वावलंबन का दीप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों से ODOP उत्पादों को उपहार के रूप में अपनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों के उत्पाद खरीदकर लोग आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान दे सकते हैं.

धनतेरस पर CM योगी की अपील : गिफ्ट करें ODOP उत्पाद, लोकल वाली दिवाली से कारीगरों के घर जलेगा स्वावलंबन का दीप
धनतेरस पर ODOP उत्पाद खरीदने की अपील, योगी बोले- कारीगरों का करें समर्थन
NDTV
  • धनतेरस पर ODOP उत्पाद खरीदने की अपील, योगी बोले- कारीगरों का करें समर्थन
  • भदोही कालीन से मैनपुरी तारकशी तक, CM योगी ने गिनाईं UP की खास पहचान
  • ‘लोकल वाली दिवाली’ मनाएं, योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से किया आह्वान
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने धनतेरस और धन्वंतरि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ‘वोकल फॉर लोकल' और ‘एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) को बढ़ावा देने की अपील की है. सीएम योगी ने कहा कि धनतेरस पर यदि लोग स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों को गिफ्ट स्वरूप खरीदें तो इससे हजारों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा. उन्होंने इसे आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों से लोकल वाली दिवाली मनाने का आह्वान किया.

ओडीओपी उत्पादों को उपहार बनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा कि धनतेरस का पर्व समृद्धि, शुभता और मंगल का प्रतीक है. ऐसे में उत्सव की खुशियों में उन कारीगरों और शिल्पकारों को भी शामिल किया जाना चाहिए, जिनकी कला और मेहनत प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखे हुए है. उन्होंने कहा कि धनतेरस पर ODOP उत्पादों को उपहार के रूप में चुनना स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने का प्रभावी माध्यम बन सकता है.

धनतेरस और दिवाली पर सीएम योगी की अपील

धनतेरस और दिवाली पर सीएम योगी की अपील
Photo Credit: सीएम योगी की सोशल मीडिया पोस्ट से

'एक खरीदारी से जलेगा स्वावलंबन का दीप'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्ज्वलित कर सकती है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल' विजन का उल्लेख करते हुए लोगों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘लोकल वाली दिवाली' मनाकर हर नागरिक आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है.

शिल्पकारों की उपलब्धियों का किया उल्लेख

सीएम ने ने भदोही के विश्वप्रसिद्ध कालीन, प्रयागराज के मूंज शिल्प, मैनपुरी की तारकशी और चित्रकूट के लकड़ी के खिलौनों का जिक्र करते हुए कहा कि ये उत्पाद उत्तर प्रदेश की खास पहचान हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश का निर्यात वर्ष 2016-17 में 84 हजार करोड़ रुपये था, जो बढ़कर वर्ष 2025-26 में 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. उन्होंने इसे प्रदेश के शिल्पकारों, दस्तकारों और उद्यमियों की मेहनत और क्षमता का परिणाम बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ और ग्रेटर नोएडा के आधुनिक एक्सपो मार्ट तथा भदोही का ‘कार्पेट बाजार' पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

4,543 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

वहीं धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 4 हजार 543 उप निरीक्षकों और प्लाटून कमांडरों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर युवाओं के लिए नई जिम्मेदारी और सेवा का प्रतीक है. उन्होंने कहा पहले भर्ती का मतलब केवल सैफई सिंडिकेट होता था. इस सरकार ने उस सिंडिकेट को तोड़ा है. अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : UP में राहत राशि दोगुनी : प्राकृतिक आपदा में मौत पर अब 8 लाख, योगी सरकार गरीब-किसान के नुकसान की करेगी भरपाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Dhanteras 2026, ODOP, Niyukti Patra, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com