Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में आज शाम से कई रास्ते बंद रहेंगे. इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, दिल्ली में आधिकारिक जरुरतों के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बुधवार शाम को प्रभावित रहेगी. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें, ताकि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. चलिए आपको बताते हैं दिल्ली में किन रास्तों पर पाबंदी रहेगी.
दिल्ली में इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी
ट्रैफिक पुलिस की जारी सूचना के अनुसार, डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट, आईटीओ चौक, आईपी मार्ग, बीएसजेड मार्ग, डीडीयू मार्ग, टैगोर रोड, विष्णु दिगंबर मार्ग, मिरदर्द रोड, मिरदर्द रेड लाइट, रणजीत सिंह मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, जंगीर रोड और प्रेस रोड के आसपास मुख्य सड़क और सर्विस लेन पर कई ट्रैफिक पाबंदियां और रास्तों में बदलाव लागू किए जाएंगे.
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बुधवार शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच इन रास्तों पर जाने से बचें. इन मार्गों पर भीड़ और धीमी गति से चलने की स्थिति बन सकती है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है. इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें.
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) March 18, 2026
In view of official exigencies on 18 March 2026, traffic movement will be affected in parts of Central Delhi including ITO, IP Marg, BSZ Marg, DDU Marg & adjoining roads from 4PM to 9PM.
Commuters are advised to avoid affected stretches, plan their journey in… pic.twitter.com/DNAY2Nv893
खासकर दफ्तर जाने और लौटने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है ताकि रास्ते में किसी तरह की देरी का सामना न करना पड़े. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी डीडीयू मार्ग से बचने के लिए कहा गया है. इसके बजाय वे कोटला कट से मिरदर्द चौक या दिल्ली गेट से कमला मार्केट चौराहे के रास्ते अपनी आगे की यात्रा पूरी कर सकते हैं.
इन सड़कों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधितइसके अलावा, कई प्रमुख सड़कों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. बहादुरशाह जफर मार्ग, आईपी मार्ग, डीडीयू मार्ग, टैगोर रोड, विष्णु दिगंबर मार्ग, मिरदर्द रोड, रणजीत सिंह मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, जंगीर रोड और प्रेस रोड (दोनों तरफ की सड़कों) पर किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी.
प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर खड़ी गाड़ियों को तुरंत हटाया जाएगा और संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें ताकि सभी को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं