विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2017

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुख्यात अनिल दुजाना गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रोबिन के खिलाफ गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों पर हत्या, लूट, डकैती, गैंगेस्टर एक्ट आदि के 20 मुकदमे दर्ज हैं.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुख्यात अनिल दुजाना गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार
कुछ महीने पहले ही जमानत पर रिहा होने के बाद रोबिन फिर से अपराध में सक्रिय था. ( प्रतीकात्मक फोटो)
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय है अनिल दुजाना गैंग
  • रोबिन के ऊपर हत्या, अपहरण जैसे कई मामले हैं दर्ज
  • कुछ ही महीने पहले रोबिन जमानत पर रिहा हुआ था
नई दिल्ली: थाना पल्लवपुरम क्षेत्र से पुलिस ने 5000 हजार रुपये का इनामी कुख्यात वांछित रोबिन त्यागी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया अपराधी अनिल दुजाना गैंग का गुर्गा है.  पुलिस ने बताया कि 17/18 जून की रात थाना पल्लवपुरम व क्राइम ब्रांच मेरठ की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर इनामी व कुख्यात वांछित अपराधी रोबिन त्यागी को मेरठ के रुड़की रोड से दबोच लिया. उसके कब्जे से एक सेंट्रो कार, एक पिस्टल, चार कारतूस बरामद हुए हैं.

रोबिन के खिलाफ गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों पर हत्या, लूट, डकैती, गैंगेस्टर एक्ट आदि के 20 मुकदमे दर्ज हैं.  पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी कुछ माह पूर्व ही हत्या के अभियोग में जमानत पर रिहा हुआ है और वह फिर से हत्या का प्रयास व रंगदारी जैसे अपराध में सक्रिय है. इस संबंध में जनपद गौतमबुद्धनगर औरक गाजियाबाद में अभियुक्त के विरुद्ध मामले भी दर्ज हैं, जिनमें वह वांछित है. जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना कासना से संबंधित अभियोग में अभियुक्त पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Police, Uttar Pradesh News, Anil Dujana, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com