Coronavirus Update India: कोरोनावायरस को लेकर देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश में पान मसाला की बिक्री और उत्पादन पर रोक लगा दी गई है. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, राज्य में अगले आदेश तक पान मसाला की ब्रिकी और उसके उत्पादन पर रोक लगी रहेगी.
Production, distribution and sale of pan masala banned in the entire state until further orders: Government of Uttar Pradesh pic.twitter.com/QP0LAUKv5v
— ANI UP (@ANINewsUP) March 25, 2020
इससे पहले योगी सरकार ने 25 मार्च से 27 मार्च तक सभी जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है और जरूरत पड़ने पर कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है. वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 350 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सभी अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को निर्देश दिया कि लॉक डाउन में असहयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
योगी ने लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू का निर्देश देते हुए कहा, "असहयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए." मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पूरी तरह से सील किया जाए, ताकि लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक यातायात को रोका जा सके. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक 33 केस सामने आ चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं